शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान का धरना 49वें दिन जारी

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान का धरना 49वें दिन जारी
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 22 दिसम्बर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान – बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण के नेतृत्व में मंत्रालयिक संवर्ग के वरिष्ठ सहायक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं संस्थापन अधिकारी पदों पर रिव्यूध्नियमित डीपीसी, पूर्व में की गई अनियमितताओं की जांच कर दोषी स्तरों पर कार्यवाही करने तथा पदोन्नति में पदस्थापन आन-लाइन काउन्सलिंग प्रक्रिया के माध्यम से करने की मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक और शिक्षा सचिव के बीच हुई वार्ता के क्रम में कल सोमवार को पुनः ध्यान आकृष्ट करवाकर कार्मिक विभाग से डीपीसी की स्वीकृति जारी करवाने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य, के नेतृत्व में जितेन्द्र गहलोत, प्रवीण गहलोत धरने पर बैठे तथा समर्थन में कमल नयन सिंह, कुलदीप जोशी आदि शामिल रहे।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *