एक शाम पापा के नाम’ का आयोजन 6 अगस्त को

एक शाम पापा के नाम' का आयोजन 6 अगस्त को
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 05 अगस्त । बीकानेर की संगीत साधना को समर्पित सुप्रसिद्ध साधक स्वर्गीय श्री प्रताप सेठिया की स्मृति में एक विशेष संगीतमय संध्या ‘एक शाम पापा के नाम’ का आयोजन गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम सायं 6:30 बजे से स्थानीय टी.एम. ऑडिटोरियम, बीकानेर में आयोजित होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय श्री प्रताप जी सेठिया की सुपुत्रियों—प्रीति, कीर्ति एवं श्रुति—और उनके परिवार द्वारा जयचन्द डागा के विशेष सहयोग से किया जा रहा है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

आयोजनकर्ता प्रीति डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित इस शाम में बीकानेर और जयपुर से आ रहे प्रतिभाशाली बाल एवं युवा कलाकार अपनी मनमोहक शास्त्रीय व सुगम संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। इस आयोजन को लेकर शहर के संगीत प्रेमियों और कला साधकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

sjps