राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चुनाव गोगामेड़ी में संपन्न

रवि आचार्य
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 28 जून। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव गोगामेड़ी में संपन्न हुए। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी उमराव लाल वर्मा ने संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इस चुनाव में बीकानेर के शिक्षक नेता रवि आचार्य लगातार दूसरी बार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, नोखा के ओमप्रकाश विश्नोई को चौथी बार मंडल उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है। अन्य प्रमुख पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुए हैं, जिनमें चित्तौड़ से रमेश पुष्करणा (प्रदेश अध्यक्ष), अजमेर से महेंद्र लखारा (महामंत्री), जयपुर से बसंत जिंदल (अतिरिक्त महामंत्री), जोधपुर से रूपाराम रलिया (प्रदेश उप सभाध्यक्ष), जयपुर से चंद्र प्रकाश शर्मा (प्रदेश उप सभाध्यक्ष), सीकर से संपत सिंह (सभाध्यक्ष), पाली से अमरजीत सिंह (प्रदेश मंत्री), कैलाश कछावा (प्रदेश कोषाध्यक्ष), श्रीमती सुषमा विश्नोई (प्रदेश उपाध्यक्ष महिला) और जयपुर से गीता जेलिया (महिला मंत्री) शामिल हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदेश कार्यकारिणी में कुल नौ मंडल उपाध्यक्ष भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें ओमप्रकाश विश्नोई (बीकानेर), रूपाराम खोजा (जोधपुर), दिनेश शर्मा (अजमेर), देवीलाल पाटीदार (बांसवाड़ा), डॉ. ऋषिन चौबीसा (माध्यमिक शिक्षा), कैलाश सुथार (उदयपुर), राजवीर सिंह (चूरू), रामनरेश राठौड़ (भरतपुर), जयराम जाट (जयपुर), शैतानसिंह राठौड़ (पाली) और प्रदेश सचिव पवन जाखड़ (हनुमानगढ़) सहित कुल 12 पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा की गई।

pop ronak

जिला मंत्री नरेंद्र आचार्य ने बताया कि बीकानेर के वरिष्ठ शिक्षक नेता रवि आचार्य लगभग 30 वर्षों से शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश, जिला और नगर के विभिन्न पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं। शिक्षक हितों के लिए उनके निरंतर संघर्ष और समर्पण का यह परिणाम है कि वे प्रदेश कार्यकारिणी में लगातार निर्विरोध चुने जा रहे हैं।

रवि आचार्य को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश विश्नोई को मंडल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर बीकानेर के शिक्षक नेताओं मोहनलाल भादू, सुरेश व्यास, मोहम्मद फैजल, चंद्रशेखर हर्ष, लेखराम गोदारा, लक्ष्मी शर्मा, ममता, दिनेश आचार्य, कैलाशदान, नरेंद्र आचार्य, महेश छिपा, श्रीमती चंद्रकला, त्रिपुरारी चतुर्वेदी, अलसीराम विश्नोई, रमेश व्यास, नमामी शंकर आचार्य, दानाराम भादू, पवन शर्मा, अनिल सोनी, विनोद पुनिया, दौलतराम, सुगनाराम गुरिया, श्रीराम खिलेरी, महावीर धतरवाल और अनूप विश्नोई ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे संगठन का और अधिक विस्तार होगा तथा शिक्षक समुदाय के हितों की मजबूती से रक्षा हो सकेगी। शिक्षक नेताओं ने बीकानेर को दिए गए इस दायित्व पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश नेतृत्व का आभार भी प्रकट किया।

इससे पूर्व अधिवेशन में राज्यपाल हरिभाऊ, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, एबीएसआरएम राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, रमेश पुष्करणा (अध्यक्ष) और महेंद्र लखारा (महामंत्री) जैसे अतिथि उपस्थित रहे। नगर मंत्री महेश छिपा ने बताया कि राज्यपाल ने विद्यालयों में प्रार्थना सभा के लिए संगठन द्वारा प्रकाशित उपयोगी पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र लखारा ने किया और आभार सम्मेलन संयोजक पवन जाखड़ ने व्यक्त किया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *