साध्वी श्री के सान्निध्य में मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन

साध्वी श्री के सान्निध्य में मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चेन्नई , 15 अगस्त। तेरापंथ युवक परिषद , चेन्नई (TYP) के जूनियर विंग, तेरापंथ किशोर मंडल चेन्नई ने 78वें स्वतंत्रता दिवस, फ्रेंडशिप डे और रक्षाबंधन के अवसर पर एक अत्यंत आकर्षक कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला ‘F-I-R ‘ नाम से आयोजित की गई और इसे माधावरम में साध्वी डॉ. गवेषणा श्री जी के सानिध्य में संपन्न किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस कार्यशाला में मित्रता, देशभक्ति के महत्व और भाई-बहन के बीच अटूट बंधन के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई। यह एक खुला आयोजन था, जिसमें सभी के लिए प्रवेश की अनुमति थी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

एक सामुहिक रक्षा बंधन भी रखा गया था इवेंट के दौरान जहा उपस्थित सभी किशोरों ने वहा राखी भी बंधवाई। कार्यक्रम में तेरापन्थ युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुथा और मंत्री सुरेश तातेड उपस्थित थे। इसके साथ ही कई TPF अधिकारी भी पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।

तेरापंथ किशोर मंडल चेन्नई के प्रभारी हरीश भंडारी, सह प्रभारी ऋषभ सुकलेचा के साथ किशोर मंडल चेन्नई के संयोजक विशाल सिंघी, सह संयोजक जैनम भंडारी, सह संयोजक रोनक रायसोनी और समिति के सदस्यों सहित कई अन्य लोगों ने भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह एक बहुत ही मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कार्यशाला थी, जिसमें सभी ने बहुत सी नई बातें सीखीं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *