3 अगस्त को सूरतगढ़ मिलिट्री स्टेशन में सैन्य उपकरण व सैन्य बैंड की प्रदर्शनी

3 अगस्त को सूरतगढ़ मिलिट्री स्टेशन में सैन्य उपकरण व सैन्य बैंड की प्रदर्शनी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 1 अगस्त। छात्र छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए ‘अपनी सेना को जानें ‘ अभियान के तहत ‘वेलर इन प्लेंटी’ ब्रिगेड की ओर से सूरतगढ़ सैन्य छावनी, परेड स्थल में 3 अगस्त को सैन्य उपकरण व सैन्य बैंड प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसमें सैन्य हथियारों और उपकरणों को प्रदर्शित किया जायेगा, जिसमे इन्फेंट्री के हथियार, तोपखानें कि तोपें , मेकेनाइज्ड इन्फेंट्री के वाहन तथा आर्मी टैंक भी शामिल होंगे । इस प्रदर्शनी में छात्र एवं नौजवानों को सेना में शामिल होने के अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा अग्निवीर योजना और सेना में अधिकारी बनाने के विविध अवसरों के बारे में मार्गदर्शन किया जायेगा।

pop ronak

इस प्रदर्शन का लक्ष्य युवाओं को भारतीय सेना में आने के लिए प्रोत्शाहित करना व आभास कराना है कि भारतीय सेना में कार्य करना जीवन जीने की एक शैली है न की सिर्फ एक व्यवसाय।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *