गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार

गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • अब साप्ताहिक रूप से उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

बीकानेर, 12 फ़रवरी । गंगाशहर और आसपास के क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय सेटेलाइट अस्पताल, गंगाशहर में अब विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए चर्म रोग (स्किन), हड्डी (ऑर्थो) और कान-नाक-गला (ई.एन.टी.) विभाग की साप्ताहिक सेवाएं विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉ. मुकेश वाल्मीकि ने जानकारी दी कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा के निर्देशों पर इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रत्येक गुरुवार को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार, शुक्रवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल मान और शनिवार को ई.एन.टी. विशेषज्ञ डॉ. कनिष्क पुरोहित अपनी सेवाएं देंगे। चूँकि यह अस्पताल पी.बी.एम. अस्पताल से संबद्ध है, अतः इन सेवाओं के शुरू होने से स्थानीय मरीजों को अब सामान्य परामर्श के लिए शहर के मुख्य अस्पताल तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

नागरिक परिषद ने जताई खुशी, और सुविधाओं की मांग
गंगाशहर नागरिक परिषद् के चेयरमैन ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विशेषज्ञ सेवाओं के नियमित होने से स्थानीय आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। परिषद् के सदस्य महेन्द्र चोपड़ा और बच्छराज रांका ने बताया कि अस्पताल में इन रोगों के मरीजों की संख्या काफी अधिक रहती है, ऐसे में साप्ताहिक व्यवस्था एक सराहनीय कदम है। हालांकि, परिषद् ने अन्य विभागों के लिए भी कम से कम साप्ताहिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

इसी क्रम में सम्पतलाल दूगड़ ने अस्पताल की महत्ता को देखते हुए प्राचार्य से मांग की है कि यहाँ प्रसूति विभाग (Gynae) में 24 घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि पी.बी.एम. अस्पताल की तर्ज पर यहाँ एक पूर्ण यूनिट की व्यवस्था कर दी जाए, तो न केवल गंगाशहर के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि पी.बी.एम. अस्पताल पर पड़ने वाला मरीजों का भारी दबाव भी कम हो सकेगा।

प्राचार्य ने लिया सुविधाओं का जायजा
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने हाल ही में सेटेलाइट अस्पताल का दौरा कर वहां उपलब्ध संसाधनों और बुनियादी ढांचे का बारीकी से निरीक्षण किया था। उन्होंने आश्वस्त किया है कि भविष्य में अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में और अधिक विस्तार किया जाएगा, जिससे यह केंद्र एक मॉडल सेटेलाइट अस्पताल के रूप में उभर सके।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *