कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया

कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 11 जून। सामाजिक सरोकारों की संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया, शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट, भाई बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट, (के. एस.बी.)ग्रुप द्वारा आज बीकानेर के तीन युवाओं का नव उत्तरदायित्व मिलने पर कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यालय में सम्मान किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, रेलवे सलाहकार समिति में नव नियुक्त सदस्य नरसिंह सेवग, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम सेवग को राज्य सरकार द्वारा पीपी नियुक्त करने पर शाकद्वीपीय समाज में खुशी का माहौल बना है। तीन युवाओं को सक्रियता के आधार पर नई जिम्मेदारी मिलने पर उनका सम्मान कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया की निदेशक कामिनी विमल भोजक मैया ने इस अवसर पर कहा कि कुशल नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण व्यक्ति जब सार्वजनिक जीवन में नए आयाम स्थापित करता है तो समाज को उस से मजबूरी मिलती है बड़ा हर्ष का विषय है कि तीनों व्यक्ति सभी वर्गों को साथ लेकर समाज को भी प्रगतिशील करेंगे आज उनका सम्मान समाज का सम्मान है। शाकद्वीपीय बंधु ट्रस्ट अध्यक्ष आर के शर्मा ने कहा कि हर्ष का विषय है कि शाकद्वीपीय समाज की सहभागिता सार्वजनिक क्षेत्रों में बढ़ रही है समाज के युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

बीकानेर शाकद्वीपीय समाज अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा ने कहा कि समाज के ये तीनों व्यक्ति प्रेरणा स्त्रोत है इनके साथ ही अन्य व्यक्ति भी जो सार्वजनिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर काबिज है बीकानेर समाज का उनको लगातार सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। स्वाागत उद्बोधन वरिष्ठ समाजसेवी सत्यदेव शर्मा ने और आभार वरिष्ठ समाजसेवी दुर्गादत भोजक ने ज्ञापित किया।

सम्मानित तीनों महानुभावों ने समाज और ग्रुप के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि वे समाज के हर कार्यक्रम को सफल बनाने समाज को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं रखेंगे। सम्मान कार्यक्रम का संचालन नितिन वत्सस ने किया। इस अवसर पर खुश भोजक, जैनेंद्र शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, सरोज शर्मा, नताशा वत्सस सहित ग्रुप के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *