₹40 हजार की रिश्वत लेते महिला एसआई और 2 हेड कॉन्स्टेबल अरेस्ट

बेंगलुरू पुलिस की टीम पर एसीबी का सर्जिकल स्ट्राइक, ₹40 हजार की रिश्वत लेते महिला एसआई और 2 हेड कॉन्स्टेबल अरेस्ट; पकड़े जाते ही बिगड़ी मैडम की तबीयत
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बेंगलुरू पुलिस की टीम पर एसीबी का सर्जिकल स्ट्राइक, ; पकड़े जाते ही बिगड़ी मैडम की तबीयत

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर, 14 जून। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार सुबह राजधानी जयपुर में एक बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए कर्नाटक की बेंगलुरू पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) और दो हेड कॉन्स्टेबलों को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई शहर के विधायकपुरी स्थित सरकारी होटल गणगौर में जाल बिछाकर की। एसीबी द्वारा दबोचे जाने के तुरंत बाद घबराहट के कारण महिला एसआई की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

दहेज केस में राहत देने के नाम पर मांगी ₹2 लाख की घूस
एसीबी मुख्यालय के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बेंगलुरू के एचएएल (HAL) पुलिस स्टेशन में तैनात महिला सब-आईपीएस अनीथा, हेड कॉन्स्टेबल यतीश कुमार और हेड कॉन्स्टेबल उल्वप्पा शामिल हैं।

जयपुर निवासी एक पीड़ित व्यक्ति ने एसीबी में गोपनीय शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बहू ने बेंगलुरू के एचएएल थाने में उनके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का एक मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जांच करने बेंगलुरू पुलिस की यह टीम जयपुर आई थी। आरोपियों ने केस में से नाम हटाने, गिरफ्तारी न करने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में पीड़ित परिवार से ₹2 लाख की भारी-भरकम रिश्वत की डिमांड की थी।

होटल गणगौर में एसीबी ने बिछाया जाल
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। एसीबी ने शनिवार रात को ही गुप्त रूप से रिश्वत की मांग का सत्यापन (Verification) करवा लिया, जिसमें बेंगलुरू पुलिस के तीनों जवानों द्वारा घबराहट के बिना पैसे मांगने की पुष्टि हो गई।

रविवार सुबह योजना के मुताबिक, परिवादी को पैसे लेकर विधायकपुरी स्थित होटल गणगौर भेजा गया, जहां बेंगलुरू पुलिस की टीम ठहरी हुई थी। जैसे ही परिवादी ने होटल के कमरे में ₹40,000 की पहली किस्त आरोपियों को थमाई, वैसे ही पहले से घेराबंदी कर तैयार खड़ी एसीबी की टीम ने धावा बोल दिया और तीनों को रंगे हाथों दबोच लिया। रिश्वत की राशि बरामद होने के बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

ट्रैप होते ही महिला एसआई का बढ़ा बीपी, बुलाई डॉक्टर की टीम
एसीबी की अचानक हुई इस छापेमारी और रंगे हाथों पकड़े जाने के सदमे से महिला सब-इंस्पेक्टर अनीथा की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह जोर-जोर से हांफने लगीं और घबराहट की शिकायत की। एसीबी टीम ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तुरंत कार्रवाई को रोककर डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अचानक पकड़े जाने के मानसिक तनाव के कारण महिला एसआई का ब्लड प्रेशर (BP) अत्यधिक बढ़ गया था। डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाइयों के बाद उनकी स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है। एसीबी की टीम तीनों बाहरी राज्य के पुलिसकर्मियों से जयपुर दफ्तर में गहन पूछताछ कर रही है।

adv change on 24 oct 2026