धूमावती माताओं को वित्तीय सेवा: श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट का सराहनीय कदम

धूमावती माताओं को वित्तीय सेवा: श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट का सराहनीय कदम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 13 अक्टूबर । धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित धूमावती माताओं हेतु त्रैमासिक वित्तीय सेवा समारोह में, श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गई। यह ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही और विधवा माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है, जिससे वे इस भागदौड़ भरे जीवन में अपने निजी खर्चों को खुद वहन करने का आत्मविश्वास प्राप्त कर सकें।
माताओं को आत्म-निर्भर बनाने का प्रयास
आयकर अधिकारी प्रमोद देवड़ा ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, जहाँ एक व्यक्ति अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है, वहीं यह ट्रस्ट इन माताओं को वित्तीय सेवा उपलब्ध करवाकर उन्हें इस बदलते परिवेश में आत्मविश्वास दिला रहा है। उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील बंसल ने बीकानेर को ‘छोटी काशी’ बताते हुए कहा कि यहाँ हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में ‘नर सेवा नारायण सेवा’ से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहा है, जो सीधे परमात्मा को खुश करने जैसा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

100 माताओं को त्रैमासिक वित्तीय सेवा
ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पंडित घनश्याम आचार्य के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा 100 धूमावती माताओं को ₹1500 की त्रैमासिक वित्तीय सेवा प्रदान की गई। माताओं को भामाशाहों द्वारा मिठाइयाँ भी भेंट की गईं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर नवरंग लाल महावर, भंवरलाल चांडक, नरेश मित्तल, अनंन्तवीर जैन, पवन जोहरी, मंगलचंद गोयल, विनोद जोशी, कन्हैयालाल आचार्य सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *