दुकान में लगी आग , दुकान मालिक झुलसा

दुकान में लगी आग , दुकान मालिक झुलसा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जस्सूसर गेट पर इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकान में आग से भारी नुकसान

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 14 जून। बीकानेर के जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक दुकान में आग लग गई है। आग से दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दुकान मालिक आग बुझाने की कोशिश में झुलस गया, जिसे अब अस्पताल पहुंचाया गया है।

pop ronak

जानकारी के अनुसार जस्सूसर गेट से कुछ आगे गली में स्थित इस दुकान में पहले धुआं दिखाई दिया, फिर आग की लपटें नजर आने लगी। आसपास के लोगों ने संभाला तो अंदर दुकानदार सत्यनारायण राठी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
वो खुद आग की चपेट में आ गए। राठी के कपड़ों में आग लग गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए।

सूचना मिलाने के बाद आग बुझाने के लिए दमकल भी मौके पर पहुंच गई है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। हालांकि अब आग पर काबू पाया गया है। फायर ब्रिगेड के जवानों ने अंदर तक पानी की बौछारों से आग पर नियंत्रण पाया। बताया जा रहा है कि ये दुकान इलेक्ट्रानिक आइटम की है। जहां फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि रखे हुए थे। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। शार्ट सर्किट के कारण ही आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *