पांच करोड़ नवकार महामंत्र जाप व नवपद ओली पर्व का समापन 17 को

पांच करोड़ नवकार महामंत्र जाप व नवपद ओली पर्व का समापन 17 को
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर,14 अक्टूबर। जैनाचार्य श्री जिनपीयूष सागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा 18 , साध्वीश्री विजय प्रभाश्रीजी, प्रभंजनाश्रीजी आदिठाणा के सान्निध्य में आयोजित चल रहे नवपद ओली के अनुष्ठान, जाप, आयम्बिल आदि तपस्याएं तथा पांच करोड़ नमस्कार महामंत्र के जाप का समापन 17 अक्टूबर को होगा। सोमवार को चतुर्विद संघ ने आचार्यश्री के 11 उपवास के साथ सूरी मंत्र साधना की अनुमोदना की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व श्री जिनेश्वर युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पांच करोड़ नवकार महामंत्र जाप का अनुष्ठान 29 जुलाई को भगवान श्री कुंथुनाथ परमात्मा के च्यवन कल्याण के दिन शुरू किया गया। नमिनाथ परमात्मा के चव्यन कल्याणक के दिन 81 दिवसीय महामंत्र जाप का समापन होगा।

pop ronak
BC opening

श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा व श्री जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ ने बताया कि एक हजार बीकानेर के जैन परिवारों को नवकार महामंत्र के कार्ड दिए हुए है इनमें 600 ने जाप पूर्ण कर कार्ड को जमा करवा दिया । परिवार के सभी सदस्य मिलकर जाप करने की सुविधा के कारण श्रावक-श्राविकाएं सुबह-शाम ,दोपहर, प्रवचन पंडाल, जिनालयों में बैठकर जाप पूर्ण कर रहे है। जाप करने वालों को माला, आसन व जाप कार्ड चातुर्मास व्यवस्था कमेटी की ओर से सुलभ करवाए गए थे।

अहोभाव से पूजा व भक्ति करने से पुण्य की प्राप्ति

प्रवचन पंडाल में सोमवार को बीकानेर की साध्वी प्रभंजना श्रीजी महाराज ने नवपद ओली पर्व प्रवचन में कहा कि परमात्मा की अहोभाव से पूजा व भक्ति करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पुण्यवान व्यक्ति के आगमन व सम्पर्क से दूसरों को भी पुण्य की प्राप्ति होती है। व्यक्ति का व्यवहार, भाषा, रहन सहन का तरीका उसके व्यक्तित्व को उजागर करता है। मुनि संवेग रत्न सागर महाराज ने मंगल पाठ सुनाया। इस अवसर पर सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा, संतोक चंद मुसरफ ने रायपुर के हीरालाल रामपुरिया व अरविंद रामपुरिया का श्रीफल, दुपट्टा से सम्मान किया। रामपुरिया परिवार ने सभी श्रावक-श्राविकाओं को प्रभावना से अभिनंदन किया।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *