पुष्करणा दिवस पर बीकानेर में आयोजित होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम

पुष्करणा दिवस पर बीकानेर में आयोजित होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • प्रतियोगिताएं, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी रहेगी आकर्षण का केंद्र
  • मां उष्टवाहिनी का किया जाएगा महापूजन, पुष्करणा स्टेडियम में सजेगा मेला

बीकानेर, 8 अगस्त । पुष्करणा समाज के उत्पत्ति दिवस के अवसर पर श्री पुष्करणा प्रन्यास और आयोजन समिति के तत्वाधान में भव्य पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को पंडित जुगल किशोर ओझा के सानिध्य में जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुनील हर्ष, गोकुल जोशी और सीए महेंद्र चूरा ने कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयोजन से जुड़े अनिल आचार्य ने बताया कि पांच दिवसीय समारोह का आगाज 22 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे पुष्करणा मेले के साथ होगा। सभी मुख्य कार्यक्रम स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। मेले के दौरान समाज की महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित व्यावसायिक वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए 50 स्टॉल लगाई जाएंगी, जिसकी बुकिंग 12 अगस्त तक जारी रहेगी।

pop ronak

पारंपरिक गीत, रंगोली व हास्य कवि सम्मेलन
कार्यक्रम संयोजक अनिल पुरोहित ने बताया कि 22 अगस्त की शाम को पारंपरिक मांगलिक गीतों का आयोजन होगा। साथ ही, पिछले 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रही समाज की शैक्षणिक संस्थाओं के संचालकों का सम्मान किया जाएगा।

23 अगस्त: दोपहर में विभिन्न मोहल्लों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। शाम को हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

24 अगस्त: मेहंदी-मांडणा प्रतियोगिता के साथ वरिष्ठ साहित्यकारों और 25 वर्षों से सक्रिय पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। इसके उपरांत ‘समाज की दशा व दिशा’ विषय पर प्रबुद्धजन विचार-विमर्श करेंगे।

25 अगस्त: केवल महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम को पुष्करणा स्टेडियम में दीपदान तथा 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान एवं विचार संगोष्ठी होगी।

26 अगस्त को मां उष्टवाहिनी का पूजन व महाप्रसाद
26 अगस्त को पुष्करणा दिवस के मुख्य अवसर पर प्रातः मुरलीधर रोड स्थित मां उष्टवाहिनी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना व महाआरती की जाएगी। दोपहर में ‘आया सावन झूम के’ पारंपरिक नृत्य, वेद पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। देर शाम सामूहिक प्रसादी (महाप्रसाद) के साथ पांच दिवसीय समारोह का समापन होगा।

आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुष्टिकर विंग, पुष्करणा महिला मंडल तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को शामिल कर कमेटियों का गठन किया गया है। पोस्टर विमोचन के दौरान रासबिहारी जोशी, बद्री दास जोशी, महेंद्र व्यास, वीरेंद्र किराडू, राजकुमारी व्यास, आरती आचार्य, शिवराज व्यास, दिनेश चूरा, एडवोकेट अजय व्यास, शारदा पुरोहित, अर्चना थानवी, सेनूका हर्ष, सुमन ओझा, प्रेम शंकर रंगा, नवरत्न व्यास, शशि व्यास, विजय भादाणी और विजय पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school