आसानियों के चौक के भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में ध्वजारोहण व पूजा

रक्षाबंधन के दिन सत्य सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लें- साध्वी मुक्तांजना श्रीजी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 6 फरवरी। जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ की साध्वीश्री पद्म प्रभा व सुव्रताश्रीजी के सान्निध्य में शुक्रवार को आसानियों के चौक के भगवान महावीर स्वामी के जिनालय में वार्षिक ध्वजारोहण सतर भेदी पूजा के साथ आयोजित किया जाएगा।  श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ के अध्यक्ष रविन्द्र रामपुरिया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे रामपुरिया पिरोल से संघ के मंत्री प्रताप रामपुरिया के निवास से ध्वजाएं जिनालय लाई जाएगी। जैन मांगलिक चिन्ह अंकित ध्वजाओं को अहमदाबाद से मंगवाया गया है। जिनालय में मूलनायक भगवान महावीर स्वामी के साथ भगवान पार्श्वनाथ, भगवान शांतिनाथ के जिन बिम्बों के गुम्बज पर ध्वजाएं चढ़ाई जाएगी। पार्श्व महिला मंडल की ओर से सुबह नौ बजे भक्ति संगीत के साथ सत्तर भेदी पूजा की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *