महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र द्वारा ‘अपनाघर आश्रम’ में भोजन वितरण

महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र द्वारा 'अपनाघर आश्रम' में भोजन वितरण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 13 मार्च । समाज सेवा और परोपकार के क्षेत्र में अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र द्वारा शुक्रवार को अपनी सेवा गतिविधियों की श्रृंखला में एक विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रानी बाजार स्थित अपनाघर आश्रम में आयोजित हुआ, जहाँ निराश्रित और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सुनीता मित्तल का रहा आर्थिक सहयोग
इस सेवा कार्य का आयोजन सुनीता जी मित्तल (पत्नी वीर प्रवीण जी मित्तल) के उदार आर्थिक सहयोग से संपन्न हुआ। उनके इस सहयोग की प्रशंसा करते हुए संस्था के सदस्यों ने उन्हें साधुवाद दिया।

pop ronak

सम्मान और स्नेह के साथ भोजन सेवा
कार्यक्रम के दौरान अपनाघर आश्रम में निवासरत प्रभुजी (आश्रितों) को अत्यंत ससम्मान और स्नेहपूर्वक भोजन परोसा गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने सेवा की महत्ता पर प्रकाश डाला । वीर नरेन्द्र सुराणा ने संबोधित करते हुए कहा कि महावीर इंटरनेशनल निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग पहुँचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सेवा, करुणा और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है।

संस्था के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति
सेवा के इस पुनीत कार्य में महावीर इंटरनेशनल के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें वीर नरेन्द्र सुराणा, वीर मेघराज बोथरा, वीर धरमचंद सेठिया, वीर सुरेश जी गुप्ता, वीर गजेन्द्र सुराणा, वीर सचिन बंथिया, वीर कोनिक सेठिया और महेन्द्र सेठिया शामिल थे।  कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सुनीता जी मित्तल का आभार व्यक्त किया। अपनाघर आश्रम के प्रबंधन ने भी संस्था के इस मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *