ऋषि पंचमी पर पितरों, ऋषियों व वीर शहीदों को तर्पण कर अंजलि अर्पित करेंगे श्रीमाली ब्राह्मण
ऋषि पंचमी पर पितरों, ऋषियों व वीर शहीदों को तर्पण कर अंजलि अर्पित करेंगे श्रीमाली ब्राह्मण


बीकानेर ,13 सितम्बर । श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज, बीकानेर द्वारा आगामी 15 सितंबर (मंगलवार) को ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर ब्राह्मण वर्ण के अति महत्वपूर्ण अनुष्ठान ‘तर्पण एवं ऋषि पूजन’ का आयोजन श्रद्धा एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। इस दौरान समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा अपने पितृ-पूर्वजों, ऋषियों, हुतात्माओं एवं देश के वीर शहीदों को तर्पण देकर नमन किया जाएगा।


धरणीधर सरोवर पर दशविध स्नान और तर्पण
प्रातःकालीन अनुष्ठान: मंगलवार प्रातः 10:30 बजे धरणीधर महादेव मंदिर स्थित सरोवर पर सामूहिक तर्पण अनुष्ठान शुरू होगा।


वैदिक विधि-विधान: इसमें श्रद्धालु हेमाद्रि संकल्प, दशविध स्नान (दशोधि स्नान) के साथ पितरों, पूर्वजों, देश रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और हुतात्माओं को जलांजलि अर्पित करेंगे।
महालक्ष्मी मंदिर में ऋषि पूजन और यज्ञोपवीत अभिमंत्रण
अपराह्न का कार्यक्रम: दोपहर 2:00 बजे बेनिसर बारी स्थित श्री महालक्ष्मी जी मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पूजन एवं आरती: मंदिर परिसर में विधि-विधान से सप्तऋषि पूजन, नया यज्ञोपवीत (जनेऊ) अभिमंत्रण, बटुक भैरव पूजन, आचार्य पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
आचार्यवृंद: संपूर्ण पूजा विधान आचार्य पंडित रवि शंकर, पंडित नरेंद्र, पंडित मनोज, पंडित ओम नारायण तथा पंडित राहुल के पावन सानिध्य एवं आचार्यात्व में संपन्न करवाए जाएंगे।
