पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में दीपावली के पर्व पर आपात स्थिति से प्रभावित घायलों के इलाज के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में दीपावली के पर्व पर आपात स्थिति से प्रभावित घायलों के इलाज के लिए "क्विक रिस्पॉन्स टीम" का गठन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 29 अक्टूबर । दीपावली के पांच दिवसीय पर्व पर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में विभिन्न परियों में चिकित्सा दल त्वरित गति से कार्य करेंगे। मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रभारी डॉ बी एल खजोटीया ने दीपावली के मध्य नजर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ बी एल ख़ज़ोटिया ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर सी एम ओ डॉ एल के कपिल के नेतृत्व में “क्विक रिस्पॉन्स टीम” का गठन किया गया है जो आपात स्थिति में त्वरित गति से कार्य करेगी । यह टीम पटाखों से घायल रोगियों का ट्रायज प्रोटोकाल के तहत इलाज करेगी । डॉ कपिल ने बर्न एवं वैज्ञानिक जागरूकता पर पीपीटी प्रस्तुत की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डॉ खजोटीया ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में सभी विभागों यथा अस्थि रोग विभाग, सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, निश्चेतन ,नेत्र विभाग के चिकित्सक पांच दिवसीय पर्व के दौरान ट्रॉमा सेंटर में हर समय तैनात रहेंगे । डॉ खजोटीया ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाएं, सुचर, मलहम आदि पर्याप्त मात्रा में मंगवा लिए गए है ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *