मोमासर ग्राम पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड अस्पताल भवन का शिलान्यास

मोमासर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड अस्पताल भवन का शिलान्यास
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 1 मार्च। मोमासर ग्राम पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड अस्पताल के नये भवन निर्माण का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया।श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस भवन का शिलान्यास किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर विधायक सारस्वत ने कहा कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से दूर दराज के क्षेत्रों तक चिकित्सा, शिक्षा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल पर सरकार ने 4 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है । भवन निर्माण के पश्चात यहां अत्याधुनिक तकनीक आधारित चिकित्सकीय उपकरण लगवाए जाएंगे। भवन निर्माण का कार्य नवम्बर माह तक पूर्ण हो जायेगा। इसके बाद यहां के लोगों को इलाज़ के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सारस्वत ने कृषि कुओं का जल स्तर नीचे जाने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसके लिए किसान वर्षा जल संग्रहण पर भी ध्यान दें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा तहसील के लिए 750 करोड़ रुपए का बजट से स्वीकृत किया गया है। यहां के 96 गांवों तक नहरी पानी लाकर पेयजल समस्या को दूर किया जाएगा। यह इस कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा।उन्होंने राज्य राजमार्ग 6 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 11 के चौड़ाईकरण के प्रस्ताव की भी जानकारी दी।

इससे पूर्व सारस्वत ने मोमासर में हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वेटेरिनरी वाहन को रवाना किया उन्होंने कहा कि इस योजना से क्षेत्र के हजारों पशुपालकों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में सरपंच सरिता संचेती, उप सरपंच जुगराज, सामाजिक कार्यकर्ता विधाधर शर्मा सहित ग्रामीणों ने माल्यार्पण व शाल साफा पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। शर्मा ने अस्पताल में रिक्त पदों को भरने व विशेषज्ञ डॉक्टर लगाने की मांग की। चिकित्सा विभाग के अधिषाशी अभियंता जे पी अरोड़ा ने भवन निर्माण के बारे मे विस्तार से बताया । सरपंच सरिता संचेती ने आभार प्रकट किया ।

इससे पूर्व पूर्ण विधि विधान से भवन का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सी एम एच ओ डा. योगेंद्र तनेजा सहित अन्य अधिकारी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *