एमएस कॉलेज में एनएसएस शिविर में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित

एमएस कॉलेज में एनएसएस शिविर में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

सभी ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 1 मार्च। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय एक दिवसीय शिविर व राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। इस दौरान जिला स्तरीय स्वीप समिति के सहयोग से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम में जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य, स्वीप सह समन्वयक गोपाल जोशी और स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर प्रो. विपिन सैनी, डॉ. वाई वी माथुर, डॉ. सुरेंद्र राठी रहे। प्राचार्या डॉ नंदिता सिंघवी सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य डॉ. सिंघवी ने स्वागत उद्बोधन दिया। एनएसएस व मतदान कार्यक्रम की जानकारी देते दी।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. विनोद कुमारी ने एनएसएस की गतिविधियों का परिचय दिया। गोपाल जोशी ने युवा विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए वोटर हेल्पलाइन की जानकारी दी। उन्होंने केवाईसी तथा सक्षम ऐप की जानकारी दी। एसएलएमटी सुरेंद्र राठी ने वोट के महत्व के बारे में बताया।

मुख्य अतिथि आचार्य ने स्वीप की परिकल्पना और आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा आज बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बेटियों को चहिए कि वे दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ें। आचार्य ने एनएसएस को समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया।

एनएसएस की छात्रा ज्योति कुमावत ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया। अतिथियों ने एनएसएस की वर्ष पर्यन्त आयोजित प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए। राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2023-24 की सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का पुरुस्कार इकाई चतुर्थ की छात्रा विनीता सोनी को दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने मतदान की शपथ ली। डॉ विनोद कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व इतिहास विभागाध्यक्ष सुनीता बिश्नोई के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में एनएसएस सलाहकार समिति से डॉ. मंजू मीणा, डॉ. हिमांशु कांडपाल, डॉ. अंजू सांगवा, तनुजा कंवर, नीतू परिहार, शालू व महाविद्यालय संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *