गंगाशहर पुलिस ने पकड़ी 22 हजार नशीली दवाएं

गंगाशहर पुलिस ने पकड़ी 22 हजार नशीली दवाएं
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर में नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ का बड़ा प्रहार

बीकानेर, 07 मई। बीकानेर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाया जा रहा “ऑपरेशन नीलकंठ” लगातार सफलता के झंडे गाड़ रहा है। एसपी मृदुल कच्छावा के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए गंगाशहर थाना पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से करीब 22 हजार नशीली दवाएं जब्त की हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कांस्टेबल की सूचना पर घड़सीसर रोड पर दबिश
यह सफल कार्रवाई कांस्टेबल मुखराम की सटीक सूचना पर अमल में लाई गई। गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घड़सीसर रोड स्थित एक मकान के कमरे में दबिश दी। वहां से भारी मात्रा में प्रीगेब्लिन और टेंपटाडोल जैसी प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। विशेषज्ञों के अनुसार, इन दवाओं का उपयोग गंभीर दर्द में होता है, लेकिन युवाओं द्वारा इनका इस्तेमाल नशे के विकल्प के रूप में किया जा रहा है।

pop ronak

किराए के कमरे से चल रहा था खेल
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान मालिक सोलंकी ने अपने घर का एक हिस्सा दो युवकों को किराए पर दे रखा था। पुलिस ने मौके से विपिन नामक युवक को नशीली दवाओं के स्टॉक के साथ पकड़ा है, जबकि उसका साथी अभिषेक फिलहाल फरार है। आरोपियों के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से मामला दर्ज करवाया गया है।

मेडिकल स्टोर से जुड़े हैं तार
जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि आरोपी पहले सादुलगंज स्थित एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर कर्मचारी रह चुका है। वहीं से उसने दवाओं की सप्लाई चेन को समझा और फिर स्वतंत्र रूप से अवैध रूप से अलग-अलग मेडिकल स्टोर्स पर इन नशीली दवाओं की सप्लाई शुरू कर दी। पुलिस अब फरार आरोपी अभिषेक की तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन से मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हैं।

 

sjps
sesumo school