टेंट अधिवेशन का गोदारा एवं पचीसिया ने किया उद्धघाटन

टेंट अधिवेशन का गोदारा एवं पचीसिया ने किया उद्धघाटन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

संभाग के टेंट व्यवसाइयों ने निभाई भागीदारी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नापासर, 5 अक्टूबर। पेडीवाल ग्रुप नापासर द्वारा बीकानेर संभाग के टेंट व्यवसाइयों को कम लागत मूल्य पर बेहतरीन टेंट का सामान उपलब्ध करवाने हेतु टेंट अधिवेशन का आयोजन रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में किया |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अधिवेशन का उद्धघाटन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने किया | पेडीवाल ग्रुप के संरक्षक रामकिशन पेडीवाल एवं घनश्याम पेडीवाल ने बताया कि हमारे परिवार द्वारा आजादी पूर्व से तिरपाल आदि का कार्य किया जा रहा है | टेंट व्यवसाइयों को उचित दर एवं क्वालिटी आइटम उपलब्ध करवाने हेतु इस अधिवेशन का आयोजन किया गया है |

इस अधिवेशन में बीकानेर संभाग से टेंट व्यवसायी, रिसोर्ट आदि के खरीददार खरीददारी हेतु आये | इस अधिवेशन में टेंट के पर्दे, सीलिंग, कूलर, क्रोकरी, मेटिंग, फर्नीचर, तिरपाल व आर्टिफिशियल फ्लावर जैसे अनेक आइटमों को प्रदर्शित किया गया है |

इस अवसर पर अशोक पेडीवाल, श्यामसुन्दर बाहेती, जगदीश राठी, पूनमचंद कच्छावा, श्यामसुन्दर सोनी, अनंतवीर जैन, नरेश मित्तल, मदनगोपाल पुरोहित, विनोद गोयल, सुदर्शन मुखीजा, विमल दम्माणी, किशन पारीक सहित संभाग के टेंट व रिसोर्ट व्यवसायी उपस्थित हुए |

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *