विमल कटारिया का अभिनन्दन एवं बधाई
विमल कटारिया का अभिनन्दन एवं बधाई


बेंगलुरु , 20 अगस्त। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष (2017-19) विमल कटारिया बेमाली निवासी राजाराजेश्वरी नगर, बेंगलुरु प्रवासी द्वारा प्रदत्त सेवा का मूल्यांकन करते हुए वर्ष-2024 के “युवा गौरव” अलंकरण से सम्मानित करने की घोषणा से बेंगलुरू के समस्त श्रावक समाज में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई।


इस अवसर पर विमल कटारिया का अभिनन्दन करने एवं बधाई देने हेतु राजाराजेश्वरी नगर की तेरापंथी सभा के पदाधिकारीगण अध्यक्ष राकेश छाजेड़ के नेतृत्व में उनके कार्यालय पहुंचे। सम्मान के प्रतीक पगड़ी, शाल एव माल्यार्पण द्वारा सम्मान करते हुए कहा आपका सम्मान हमारे पूरे क्षेत्र का सम्मान है। आपकी संघसेवा की भावना अतुलनीय है। देव-गुरु-धर्म की कृपा से आप इसी प्रकार अपने श्रम एवं समय का नियोजन करते हुए स्वयं एवं संघ के विकास में योगभूत बनें।


विमल कटारिया एक कर्मठ, ऊर्जावान एवं कृतसंकल्प कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को गुरु कृपा का प्रसाद बताया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कमलसिंह दुगड़, मनोज डागा, अंकेक्षक गणपतलाल
कोठारी, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज आर बैद, अनिल सुराना, राजेश छाजेड़, मंत्री गुलाब बाँठिया, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र नाहटा, सहमंत्री राजेश भंसाली, संगठन मंत्री विनोद बोथरा उपस्थित रहे।
