अगले चार दिन बीकानेर में लू का प्रकोप, मौसम विभाग का ओरेंज अलर्ट, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 8 अप्रैल। बीकानेर में अगले चार दिन तक तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। तेज धूप के चलते शहर और गांव लू की चपेट में रहेंगे। वहीं दो दिन बाद आंधी और मेघ गर्जन की चेतावनी भी दी जा रही है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए ओरेंज अलर्ट जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा। खासकर मंगलवार को तापमान में राहत नहीं है। सोमवार को जहां पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को ये 45 के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने बाडमेर के लिए तो रेड अलर्ट जारी किया है। बीकानेर में नौ अप्रैल को लू रहेगी, वहीं दस अप्रैल को आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात और झौंकेदार तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है, जो तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हालांकि 11 अप्रैल के लिए अब तक कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हीट वेव कल तक बीकानेरवासियों को सहन करनी पड़ेगी, इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है। बीकानेर में इन दिनों सामान्य दिनों से 7.4 डिग्री सेल्सियस पारा ज्यादा चल रहा है। पिछले सालों की तुलना में ये काफी ज्यादा है। पिछले चौबीस घंटों में बीकानेर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा है। ये भी सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *