10 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई

10 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 2 बदमाश गिरफ्तार-1 नाबालिग भी डिटेन

श्रीगंगानगर , 7 मई। गजसिंहपुर इलाके में एक कार से 10 करोड़ रुपए की 2 किलो हेरोइन पकड़ी गई है। इस दौरान कार में 3 लोग सवार थे, जिनमे एक नाबालिग शामिल है। नाबालिग को डिटेन किया गया और 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। यह हेरोइन भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार बैठे पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई गई थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दरअसल यहां गजसिंहपुर इलाके की 74 आरबी नहर की पुलिया पर पुलिस ने सोमवार देर रात कार में 2 किलो हेरोइन पकड़ी। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस को इस इलाके में बड़ी मात्रा में हेरोइन आने की सूचना मिली थी। इस पर आरबी नहर की पुलिया पर नाका लगाकर वाहनों की तलाशी की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

2 तस्‍कर गिरफ्तार, 1 नाबालिग डिटेन
इसी दौरान संगराना की तरफ से आ रही काले रंग की कर को रोक कर तलाशी ली गई तो इसमें 2 किलो हेरोइन बरामद हुई। कार में पंजाब के 2 तस्करों के साथ 1 नाबालिक भी सवार था। पुलिस ने नाबालिग को डिटेन किया और दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया।

पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई हेरोइन
पकड़े गई दोनों तस्कर पंजाब के तरन तारन जिले के काजीकोट इलाके के रहने वाले हैं। इनमे मनजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह 20 साल का है और निर्मल सिंह पुत्र बंता सिंह 36 साल का है। इन दोनों तस्करों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने यह हेरोइन भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार बैठे पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई है।

एसपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को तस्करों के इस इलाके में आने का इनपुट मिला था। इस पर पुलिस टीम में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को धर दबोचा। पकड़ी गई हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए है। दोनों तस्करों के साथ एक नाबालिक को भी डिटेन किया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *