ढाई हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर विजयपाल बिश्नोई गिरफ्तार

ढाई हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर विजयपाल बिश्नोई गिरफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में था फरार

बीकानेर,15 अप्रैल। बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी (JNVC) थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर विजयपाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ढाई हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

क्या था पूरा मामला?

pop ronak

थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के अनुसार, यह मामला 3 जुलाई 2025 का है। व्यास कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी कैंपर गाड़ी के पास खड़ा था, तभी विजयपाल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने पहले कैंपर गाड़ी को टक्कर मारी और फिर पीड़ित पर लाठियों व सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई थीं और वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

दर्जनभर से ज्यादा नामजद आरोपी

इस सनसनीखेज वारदात के बाद दर्ज एफआईआर में विजयपाल के साथ शिव गोदारा, विष्णु बांगूड़ा, बाला राठौड़, राहुल बिश्नोई, सीताराम, सुनील ज्याणी, शिवलाल कस्वां, गांधी कस्वां, राकेश रिंटोड़ और अल्ताफ सहित 10 से 15 अन्य युवकों को नामजद किया गया था। पुलिस इस मामले में अब तक 10 से अधिक आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

20 से ज्यादा मामलों में संलिप्तता

गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर विजयपाल बिश्नोई बीकानेर का एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। इनामी बदमाश की गिरफ्तारी को पुलिस की अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कामयाबी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps