बीकानेर के रानी बाजार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने 8 साल के मासूम को कुचला, माता-पिता सहित 4 घायल

बीकानेर के रानी बाजार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने 8 साल के मासूम को कुचला, माता-पिता सहित 4 घायल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर। 4 अप्रैल। बीकानेर के व्यस्ततम रानी बाजार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बस ने बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम अबिर खान की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बस का इंतजार कर रहा था परिवार, काल बनकर आई बस
हादसा कोटगेट थाना क्षेत्र के किसान छात्रावास के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, इजहार आलम अपनी पत्नी राहीन, बेटों अबिर (8) और अहद (10) तथा रिश्तेदार वाहिदा (25) के साथ रानी बाजार में खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई एक निजी बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 8 साल का अबिर बस के नीचे आ गया, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

pop ronak

अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने अबिर को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सिर में गहरी चोट होने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य घायल इजहार आलम, राहीन और वाहिदा का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया है।

नो-एंट्री के बावजूद मुख्य बाजार में भारी वाहनों का तांडव
इस हादसे ने प्रशासन की ‘नो-एंट्री’ व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रानी बाजार मुख्य सड़क पर भारी वाहनों और बसों का प्रवेश प्रतिबंधित है और उनके लिए रानी बाजार पुलिया से इंडस्ट्रियल एरिया का रूट तय है। इसके बावजूद बस चालक नियमों को ताक पर रखकर तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजार से वाहन निकालते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की अनदेखी के कारण चालक बेखौफ होकर यहाँ से वाहन दौड़ते हैं, जिससे अक्सर जानलेवा हादसे होते रहते हैं।

चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश
हादसे के तुरंत बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोटगेट थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।