सृष्टिपर्व पर सामाजिक चिंतक शिवकुमार थानवी का नागरिक अभिनंदन

सृष्टिपर्व पर सामाजिक चिंतक शिवकुमार थानवी का नागरिक अभिनंदन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 4 अप्रैल। साझी विरासत, बीकानेर के तत्वावधान में प्रख्यात सामाजिक चिंतक और सामाजिक कार्यकर्त्ता शिवकुमार थानवी के सृष्टिपर्व के अवसर पर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।
अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की । समारोह के मुख्य अतिथि जल वितरण विशेषज्ञ इंजीनियर सुनील पुरोहित थे तथा विशिष्ट अतिथि युवा एडवोकेट खुशालचंद जोशी रहे। नृसिंह विला में आयोजित शिवकुमार थानवी के सृष्टिपर्व अभिनंदन समारोह में उनके सामाजिक, शैक्षिक और युवागत कार्यों की विस्तृत चर्चा की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि थानवी ने “प्रेरणा और प्रतिबद्धता” को अपने सामाजिक कार्यों की आधारशिला बनाया है। जोशी ने कहा कि केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र, दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना वास्तविक शिक्षा है और इसी दृष्टि से थानवी ने जीवनपर्यंत अपना कार्य किया है।
मुख्य अतिथि पुरोहित ने अपने उद्बोधन में उल्लेख किया कि थानवी स्वयं सीमित साधनों के बीच से उठकर युवाओं को उच्च शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक विकास के अवसर प्रदान करने हेतु लगातार प्रयासरत रहे हैं।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए खुशालचंद जोशी ने कहा कि शिवकुमार थानवी के व्यावहारिक सामाजिक कार्यों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कई लोग बोलने‑बोलने तक सीमित रह जाते हैं, लेकिन थानवी ने नकारात्मकता के स्थान पर निर्माणात्मक पहल चुनी है और युवाओं को सड़कों से मैदानों और कक्षाओं तक लाने का प्रयास किया है।
स्वागत के प्रति उत्तर में शिवकुमार थानवी ने साझी विरासत के प्रति आभार प्रकट करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए खेलकूद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
प्रारंभ में सामाजिक कार्यकर्त्ता मोहनलाल आचार्य ने स्वागत उद्बोधन देते हुए थानवी के साथ बिताए समय का सदुपयोग बताया।अतिथियों ने थानवी को शाल,श्रीफल, स्मृति चिह्न और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। विजय जोशी ने थानवी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र आचार्य ने किया तथा सभी के प्रति मोहनलाल जोशी ने आभार व्यक्त किया।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *