राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाबूबारी में स्वाधीनता दिवस जागृति कार्यक्रम आयोजित

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाबूबारी में स्वाधीनता दिवस जागृति कार्यक्रम आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • वतन पर जो हो गए कुर्बान, जन सदा करता उन पर अभिमान: कामिनी विमल भोजक मैया

बीकानेर, 13 अगस्त । स्वाधीनता दिवस जागृति अभियान के तहत वंदे मातरम महिला टीम द्वारा बीकानेर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पाबूबारी में स्कूली बच्चों के साथ स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। देशभक्ति के वातावरण से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, देशभक्ति गीत, शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं तथा वीरों की शौर्य गाथाओं का स्मरण किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को शिक्षण सामग्री, अल्पाहार एवं पुरस्कार वितरित किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर वंदे मातरम महिला टीम की अध्यक्षा कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि जो इंसान अपने वतन पर कुर्बान होता है, उसे युगों-युगों तक याद किया जाता है और वे संपूर्ण राष्ट्र का अभिमान होते हैं। आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन यापन कर रहे हैं, यह उन्हीं अमर शहीदों और वीर सपूतों की बदौलत है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का पहला कर्तव्य अपने देश के प्रति होना चाहिए।

pop ronak

बच्चों में देश सेवा का जज़्बा पैदा करना लक्ष्य
कार्यक्रम संयोजिका विजयलक्ष्मी मूंधड़ा ने बताया कि वंदे मातरम टीम का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को आजादी के सच्चे इतिहास और अमर शहीदों के बलिदानों से अवगत कराना है, जिससे बच्चों के मन में शुरू से ही देश सेवा का जज़्बा प्रज्वलित किया जा सके।

शाला प्रधानाध्यापिका कुसुमलता खत्री ने वंदे मातरम टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और उसके मूल्यों की संपूर्ण जानकारी होना बेहद आवश्यक है। इस दिशा में वंदे मातरम टीम का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में वंदे मातरम मातृशक्ति टीम की सदस्य गीता खड़गोदिया, सूरज राठौड़, दिव्या खुराना, विजयलक्ष्मी मूंधड़ा एवं कामिनी विमल भोजक मैया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन के दौरान देशभक्ति के तरानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।