बिनानी कन्या महाविद्यालय में देशभक्ति के उमंग के साथ निकली तिरंगा यात्रा; छात्राओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

बिनानी कन्या महाविद्यालय में देशभक्ति के उमंग के साथ निकली तिरंगा यात्रा; छात्राओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बीकानेर स्थित सेठ रावतमल बिनानी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत ‘तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अरुणा आचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस यात्रा में महाविद्यालय की छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेविकाओं, शिक्षिकाओं एवं स्टाफ सदस्यों ने अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता निभाई।

pop ronak

हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ परिसर
राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. ऋचा जोशी, डॉ. सीमा बिस्सा एवं डॉ. राम कुमार व्यास के कुशल निर्देशन में आयोजित इस यात्रा में स्वयंसेविकाओं ने हाथों में आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा थामकर देशभक्तिपूर्ण नारों का उद्घोष किया। छात्राओं ने यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, आपसी भाईचारे और देश की अखंडता का सशक्त संदेश प्रसारित किया।

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता पर बल
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु अनुप्रेरित किया।

इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ बनाना रहा। संपूर्ण कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

sjps