इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026’ का इंटरनल हैकाथॉन आयोजित

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026’ का इंटरनल हैकाथॉन आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • 156 विद्यार्थियों की 26 टीमों ने पेश किए AI व EV आधारित प्रोजेक्ट्स

बीकानेर18 अगस्त । विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा और नवाचार क्षमता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026’ के कॉलेज स्तरीय इंटरनल हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. संजीव जैन के नेतृत्व में आयोजित इस हैकाथॉन में विभिन्न शाखाओं के 156 विद्यार्थियों की कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान हेतु अपने आइडिया प्रस्तुत किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रोजेक्ट्स के मूल्यांकन के लिए डॉ. इंदु भूरिया (कार्यक्रम समन्वयक) की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय विशेषज्ञ ज्यूरी समिति गठित की गई, जिसमें डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. ऋतुराज सोनी, चेना राम, रणजीत सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, धनरूप नागर और डॉ. गणेश प्रजापत शामिल रहे। ज्यूरी ने नवाचार, तकनीकी व्यवहार्यता और उपयोगिता के आधार पर शीर्ष 5 प्रोजेक्ट्स का चयन कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

pop ronak

इन प्रमुख प्रोजेक्ट्स ने खींचा ध्यान

स्मार्ट कैंपस कंप्लेंट मैनेजमेंट (कोड क्लैशर्स टीम): कैंपस की बिजली, पानी, वाई-फाई आदि समस्याओं की स्वचालित डिजिटल शिकायत एवं ट्रैकिंग व्यवस्था।

स्मार्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन (इनोवेटिव क्लस्टर्स टीम): ई-रिक्शा चालकों के लिए RFID/QR कोड और ESP32 माइक्रोकंट्रोलर आधारित सटीक बिजली खपत व पारदर्शी बिलिंग सिस्टम।

सहारा (वॉइडऑप्स टीम): बुजुर्गों की सहायता के लिए लोकल ट्रस्टेड नेटवर्क व स्मार्ट एल्गोरिदम आधारित डिजिटल हेल्प सिस्टम।

एड्यूनिक्स (एड्यूनिक्स टीम): AI आधारित पर्सनलाइज्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म, जो छात्र के कमजोर विषयों का विश्लेषण कर अनुकूलित अध्ययन सामग्री सुझाव देता है।

लिब्रिसफ्लो (डेवसॉरस टीम): ओपन-सोर्स स्मार्ट लाइब्रेरी मैनेजमेंट व पीयर-टू-पीयर बुक ट्रांसफर प्लेटफॉर्म।

हीटमैपिंग डिटेक्शन (इग्नाइट टीम): सैटेलाइट थर्मल डेटा का आसान विजुअल विश्लेषण, जो जंगलों की आग, अर्बन हीटवेव और सूखा प्रबंधन में उपयोगी है।