बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय कला संगोष्ठी का शुभारंभ

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय कला संगोष्ठी का शुभारंभ
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 3 नवम्बर। धोरा इंटरनेशनल आर्ट सोसायटी और इंडो कोरिया समकालीन कलाकार समूह के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय इंटरनेशनल आर्ट सिम्पोजियम सोमवार, 3 नवंबर को हरासर हवेली, बीकानेर में शुरू हुआ। शिविर समन्वयक डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बीकानेर की कला और कलाकारों को बढ़ावा देना तथा कला संस्कृति का विकास करना है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों की कलाओं का आदान-प्रदान संभव हो सके।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में दक्षिण कोरिया के साथ-साथ भारत के केरल, बेंगलुरु, दिल्ली, जयपुर और स्थानीय बीकानेर के कलाकार उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं, जिनमें कालीचरण गुप्ता, विद्यासागर उपाध्याय, डॉ. रजनीश हर्ष और विनय शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। शिविर का उद्घाटन यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, भारती आर्य, कालीचरण गुप्ता, विद्यसागर उपाध्याय और मनोज सोलंकी ने किया। संगोष्ठी के समापन के बाद, इसमें बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी 5 नवंबर को नागरी भंडार में लगाई जाएगी, जिसके बाद इस प्रदर्शनी को जयपुर में भी आयोजित किया जाएगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *