तीस वर्षीय युवक से लाखों रुपयों की शराब जब्त, युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

तीस वर्षीय युवक से लाखों रुपयों की शराब जब्त, युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 16 अक्टूबर। लूणकरनसर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक वाहन को जब्त करने के साथ ही तीस साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 1200 पव्वे शराब बरामद की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लूणकरनसर पुलिस के अनुसार देर रात गश्त के दौरान हरियासर टोल नाके के पास एक स्विफ्ट कार को रोककर उसमें तलाशी ली गई। इस बार में आगे की सीट और पीछे की साइड में बड़ी संख्या में कार्टून भरे हुए थे। जिस चैक करने पर 25 कार्टून मिले। इन सभी में भारी मात्रा में शराब थी, जिसे जब्त कर लिया गया।

pop ronak

करीब बारह सौ पव्वों में भरी लाखों रुपए की शराब कहां से लाने ओर किसके लिए लाने का पूछने पर युवक भैरुसिंह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। लूणकरनसर के ही रहने वाले भैरुसिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुखबीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। इस कार के आगे “टाइगर फोर्स” लिखा हुआ था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे रोक लिया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *