‘लव, धोखा और कत्ल’- पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कराई, फिर फ्लाइट से पहुंची शोक सभा

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कराई
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

डीडवाना-कुचामन, 8 दिसंबर। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसमें एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शोक जताने के लिए फ्लाइट से नागपुर से शोक सभा में पहुंची। इस खुलासे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने “हत्यारों को फांसी दो” के नारे लगाए।
29 नवंबर की रात किया था बेरहमी से कत्ल
दरअसल, जिले के गच्छीपुरा थाना इलाके में 29 नवंबर की रात सड़क किनारे सुरेंद्र दादरवाल उर्फ सुरेश (24) नाम का युवक गंभीर हालत में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुचाया। लेकिन इलाज के दौरन उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम जांच के बाद खुलासा हुआ कि सुरेंद्र कि किसी ने धारदार हथियार से की है। इसके बाद परजिनों ने हंगामा करते हुए मामले की जांच कराने के लिए पुलिस में आरोपियों को पकड़ने के लिए शिकायत दर्ज कराई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लवर के फ्रेंड ने कर दिया सारा खुलासा
गच्छीपुरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेत हुए जांच पड़ताल शुरू की और थानाधिकारी महावीर सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की। इसके साथ ही घटना स्थल की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साइबर टीम की मदद से मिले सुराग और शक के आधार पर जीवनराम नाम के युवक को को हिरासत में लिया, जिससे जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा काहनी बयां कर दी। जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला लव अफेयर का है, जहां पत्नी रेखा ने प्रेमी राजूराम और उसके दोस्त जीवनराम के साथ मिलकर सुरेश की हत्या की थी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शादी हुई…लेकिन नहीं हुआ था गोना
आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने पत्नी रेखा और उसके प्रेमी राजूराम को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि रेखा और सुरेंद्र की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन उसका गोना नहीं हुआ था। गोना नहीं होने की जवह से रेखा 2020 में कुचामन में किराए के कमरे में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राजूराम से हुई और दोनों के बीच अफेयर हो गया। वह शादी करना चाहते थे, लेकिन रेखा शादीशुदा थी, पति सुरेंद्र रोड़ा बन रहा था। इसलिए दोनों ने मिलकर सुरेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करने का सितंबर महीने में प्लान बनाया।

हत्या कराने के बाद फ्लाइट से शोक जताने पहुंची
बताया जाता है कि महिला ने अपने पति की लोकेशन रोजाना प्रेमी को शेयर करती थी। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पा रहे थे। वहीं आरोपी प्रेमी भी मर्डर करने का मौका तलाश रहा था। 29 नवंबर की रात को मौका मिलते ही राजूराम ने जीवनराम के साथ मिलकर सुरेंद्र का गला रेत दिया। हत्या को रोड एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। आरोपियों ने कत्ल के लिए कुचामन के डीमार्ट से चाकू खरीदा था। महिला इतनी शातिर थी कि कोई उस पर शक नहीं करे, इसलिए वह अपने माता-पिता के घर महाराष्ट्र के नागपुर से फ्लाइट बुक करके शोक सभा में पहुंची और रोने लगी थी।

शोक का दिखावा
पुलिस ने पत्नी रेखा और प्रेमी राजूराम को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शातिरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस पर कोई शक न करे, इसके लिए वह हत्या के बाद अपने माता-पिता के घर महाराष्ट्र के नागपुर से फ्लाइट बुक करके शोक सभा में पहुंची और रोने का नाटक किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *