मदुरै तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, कई उपलब्धियां साझा

मदुरै तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, कई उपलब्धियां साझा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

मदुरै, 2 अक्टूबर । मदुरै तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसकी शुरुआत एक प्रेरणा गीत से हुई जिसने सभी में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।
उपलब्धियां और सम्मान
महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती दीपिका फुलफागर ने बैठक में कोबा में हुए प्रतिनिधि सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि वर्ष 2023 से 2025 के बीच महिला मंडल ने कई सराहनीय कार्य किए हैं। इस दौरान मंडल की सदस्यों ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं:

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान: कैंसर अवेयरनेस पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए मदुरै महिला मंडल की सदस्य डिंपल बागरेचा को मोमेंटो ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

pop ronak

तत्वज्ञान में प्रथम स्थान: महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती दीपिका फुलफागर ने तत्वज्ञान की परीक्षा में 200 में से 200 अंक प्राप्त कर पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

तत्वज्ञान में द्वितीय स्थान: श्रीमती अनुपमा बोथरा ने 200 में से 199 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन उपलब्धियों को महिला मंडल के लिए गर्व की बात बताते हुए, पदाधिकारियों ने चातुर्मासिक विराजित मुनि श्री हिमांशु कुमार जी (ठाणा 2) को भी इन सफलताओं से अवगत कराया।

भविष्य के लिए रणनीति
कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्षा श्रीमती दीपिका फुलफागर और मंत्री मधु पारख ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। अध्यक्षा ने विशेष जोर देते हुए कहा कि हर महिला का रजिस्ट्रेशन होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को उनके अपने-अपने कार्य का दायित्व सौंपते हुए यह प्रेरणा दी कि “यदि हम सभी मिलकर काम करेंगे, तो हमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी।” उन्होंने सभी सदस्यों को अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *