महात्मा निरंजन नाथ जी महाराज की 30वीं बरसी पर अभिषेक, पूजन व भंडारा, महात्माओं का अभिनंदन

महात्मा निरंजन नाथ जी महाराज की 30वीं बरसी मनायी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 13 जनवरी। वैद्य मघाराम कॉलोनी में कोठारी अस्पताल के पीछे की ओर चैननाथजी महाराज के धूणा में परिसर में महंत योगी विलासनाथ जी महाराज के सान्निध्य श्री मैढ़ स्वर्णकार समाज के कुलदीपक श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ महात्मा निरंजन नाथ जी महाराज की 30 बरसी पर सोमवार को प्रतिमा का अभिषेक व पूजन व भंडारा हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अभिषेक व पूजन तथा भंडारे में बीकानेर शहर सहित आस- पास के स्थानान के श्रद्धालु जिले के विभिन्न मठ, मंदिरों के साधु सन्यासियों के साथ स्वर्णकार समाज ही नहीं अन्य समाज व विरादरी के महात्मा निरंजन नाथजी के शिष्यों ने हिस्सा लिया। शिष्यों ने निरंजननाथजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला, शॉल, प्रसाद चढ़ाया । श्री चैन नाथ सेवा समिति व निरंजनाथजी के शिष्यों में प्रेम डांवर, संजय व राजेश मौसूण, श्रवण कूकरा, ओम प्रकाश रोडा , किशन अग्रवाल, कांता अग्रवाल व सौरभ आदि ने विभिन्न मठों के महंतों का भगवा शॉल, दक्षिणा से अभिनंदन किया।

pop ronak

चैननाथजी महाराज के धूणा के महंत विलास नाथ ने मोहनगिरी गुफा के सुभाष गिरि, कावनी के नागा सन्यास आश्रम के जगन्नाथ आनंद गिरि, जागेश्वर महादेव मंदिर के अरविंद नंद, गोलरी के आकाशानंद, नवलपुरी मठ के शंकर पुरी, भैरव कुटिया के सोमनाथ , सीताराम पुरी, लाल गुफा के अमरीशपुरी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी के वृहस्पगिरि,शिव मंदिर करमीसर के बनानाथ, श्रीरामसर के प्रतापनाथ, करमीसर के सिन नाथ, आकेली, नागौर के दादू पंथी देवदास, गोरख कुटिया के नरेन्द्र नाथ, दीपक नाथ, रामधाम सींथज के जगदीशराम,गोगागेट केदार नाथ गुफा क आमनाथ, कूकणी बेरासर के देवनाथ सहित विभिन्न सम्प्रदायों के महंतों, सन्यासियों का अभिनंदन किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *