श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि मंगलवार को, पत्रकारिता को समर्पित होगा 2025

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि मंगलवार को, पत्रकारिता को समर्पित होगा 2025
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 13 जनवरी । जन नेता पूर्व अध्यक्ष नगर विकास न्यास मक्खन जोशी की 24वीं पुण्यतिथि पर श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी द्वारा मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोसायटी सचिव अविनाश जोशी ने बताया कि संस्था द्वारा विगत 23 वर्षों से मक्खनजी की पुण्यतिथि पर जन हित के कार्यक्रम किए जाते रहे हैं, इसी क्रम में इस बार भी जनहित से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को सोसायटी के नयाशहर स्थित कार्यालय में बैठक हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान बृजराज जोशी, रामप्रकाश, किशन कुमार, नारायण, ऋषभ, अतुल जोशी, भंवरलाल पुरोहित, कमल आचार्य, विक्रमसिंह व चांद शर्मा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। सोसायटी सचिव अविनाश जोशी ने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री मक्खन जोशी के योगदान को ध्यान रखते हुए वर्ष 2025 को पत्रकारों से जुड़ी गतिविधियों को समर्पित रखने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत मरुदीप अलंकरण समारोह से होगी। उन्होंने बताया कि इसके तहत 75 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सम्मान हेतु पत्रकारों के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति पत्रकारों के नाम की अनुसंशा करेगी। इसके आधार पर फरवरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान चयनित पत्रकारों को नकद राशि, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *