माहेश्वरी सभा द्वारा महेश नवमी पर भव्य रक्तदान शिविर में 175 यूनिट रक्त संग्रह कर तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

माहेश्वरी सभा द्वारा महेश नवमी पर भव्य रक्तदान शिविर में 175 यूनिट रक्त संग्रह कर तोड़ा पिछला रिकॉर्ड
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर माहेश्वरी वेलफेयर ट्रस्ट’ के पोस्टर का हुआ विमोचन; पर्यावरण संरक्षण के लिए रक्तदाताओं को बांटे गए पौधे

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 21 जून। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस “महेश नवमी” के पावन पर्व पर माहेश्वरी सभा शहर इकाई के तत्वावधान में जसुसर गेट के अंदर स्थित मोहता जसवंत भवन में एक वृहद स्तरीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में सर्व समाज के युवाओं, युवतियों, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके फलस्वरूप कुल 175 लोगों ने रक्तदान कर पिछले वर्ष के 120 यूनिट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। शिविर की इस शानदार सफलता से प्रभावित होकर कोठारी हॉस्पिटल की जीवन ज्योति ब्लड बैंक की ओर से संस्था माहेश्वरी शहर सभा को ₹11,000 का चेक भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

pop ronak

माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि इस मेगा रक्तदान शिविर का भव्य उद्घाटन दाता श्री रामेश्वरानंद महाराज, साइबर सेल की उप पुलिस अधीक्षक शालिनी बजाज और जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर सभा अध्यक्ष झूमर सा, कार्यक्रम संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल, पंकज भूतड़ा और इंद्र कुमार चांडक ने संयुक्त रूप से भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उद्घाटन सत्र के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा माहेश्वरी सभा के नवनिर्मित ट्रस्ट “बीकानेर माहेश्वरी वेलफेयर ट्रस्ट” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

शिविर संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल ने बताया कि यह शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया गया, जो किसी जाति विशेष के लिए न होकर सर्व समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा। सह-संयोजक इंद्र कुमार चांडक (बॉबी चांडक) और शहर सभा मंत्री पंकज भूतड़ा ने बताया कि आयोजन में श्री माहेश्वरी महिला समिति गंगाशहर, श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल एवं माहेश्वरी युवा संगठन शहर इकाई का विशेष सहयोग रहा। प्रत्येक रक्तदाता के लिए दूध व फलों की विशेष व्यवस्था की गई तथा उन्हें शहर सभा की ओर से प्रमाण पत्र एवं युवा संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गमला युक्त पौधा भेंट किया गया।

सक्रिय सदस्य नरेंद्र राठी और महेश दम्मानी ने बताया कि व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में सुरेश मोहता, विनोद झंवर, जितेंद्र डागा, रामकुमार मूंधड़ा, पवन कुमार राठी, कैलाश राठी, अंजलि चांडक, विमल दम्मानी, अंकित बिनानी, दीपक बिनानी, आयुष लखानी, यश कोठारी, अरुण पेड़ीवाल, दिनेश पेड़ीवाल और हेमंत पेड़ीवाल सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिकों में सत्यनारायण राठी, डॉ. बाबूलाल मोहता, विनोद दम्माणी, राजेश बिनानी, श्रीराम सिंगी, भवानी शंकर राठी, नारायण डागा, महेश चांडक, नारायण बिहानी, चांद रतन मूंधड़ा, बृजमोहन चांडक, किशन मूंधड़ा, गोपी किशन पेड़ीवाल और गोपाल कृष्ण मोहता सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। शिविर की समाप्ति पर अध्यक्ष झूमर सा ने सभी कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

sesumo school
sjps