विकास रथ यात्रा” को जनआंदोलन बनाएं कार्यकर्ता, जनता के सुझाव सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगे – सुरेंद्रपाल सिंह टीटी

विकास रथ यात्रा" को जनआंदोलन बनाएं कार्यकर्ता
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 दिसम्बर। राजस्थान में भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा संभाग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘सुशासन पखवाड़ा’ और ‘विकास रथ यात्रा’ के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और संगठन को सक्रिय करना रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जन-संवाद और मत पेटी के माध्यम से पहुंचेंगे सुझाव
बैठक के मुख्य वक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकास रथ यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सरकार और जनता के बीच सीधा सेतु है। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करें। टीटी ने एक महत्वपूर्ण नवाचार की जानकारी देते हुए बताया कि रथ यात्रा के दौरान ‘मत पेटी’ के माध्यम से जनता के सुझाव संकलित किए जाएंगे, जिन्हें सीधे मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि संगठन और सरकार के बीच यह संवाद लोकतंत्र को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

pop ronak

सुशासन के दो वर्ष: कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर
देहात प्रभारी बलबीर बिश्नोई ने बैठक में कहा कि राजस्थान सरकार के पिछले दो वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जनसंपर्क बनाए रखें ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि संगठन की असली शक्ति कार्यकर्ताओं की जमीनी सक्रियता में ही निहित है।

बैठक में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
मीडिया संयोजक कमल गहलोत के अनुसार, बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया। बैठक में पश्चिम और पूर्व विधानसभा संयोजकों, विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों, पार्षदों और मंडल अध्यक्षों ने भाग लेकर आगामी पखवाड़े को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं में दो वर्ष के कार्यकाल को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *