जल संरक्षण को दैनिक आदत में शामिल करें -सुराणा

जल संरक्षण को दैनिक आदत में शामिल करें -सुराणा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया घड़सीसर, कंवलासर व धीरासर में जोहड़ और स्कूल का निरीक्षण, जल संरचनाओं की ली जानकारी, कंवलासर में स्वामी विवेकानंद खेल प्रतियोगिता में की शिरकत, कहा – स्थानीय खेलों को सहेजें

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चूरू, 19 जनवरी। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने रविवार को जिले के सरदारशहर ब्लॉक के घड़सीसर जोहड़, मलसीसर के गैबानिया जोहड़ा, धीरासर में कुंड और राउमावि, कराला मॉडल तालाब कंवलासर का अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखी तथा कंवलासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सुराणा ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए जोहड़ों और जल संरचनाओं के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में बेहतरीन प्रयास हैं। हम सभी भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए जल संरक्षण को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाएं। जल संरचनाओं के विकास पर ध्यान दें और ऐतिहासिक विरासतों का भी संरक्षण करें। हमारी ऐतिहासिक जल संरचनाओं का स्थापत्य भी मनमोहक है। इन संरचनाओं का संवर्धन और संरक्षण कर भावी पीढ़ी को सुरक्षित जीवन दें, यह हमारा ध्येय हो।

उन्होंने पानी से लबालब भरे जोहड़ को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह जोहड़ पशु – पक्षियों के संरक्षण का भी सशक्त माध्यम हैं। महानरेगा जैसी ग्रामीण विकास की योजनाओं में बनीं जल संरचनाएं आज वरदान साबित हो रही हैं।
धीरासर स्कूल का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि स्कूल में ग्राम पंचायत, जिला परिषद सहित जनप्रतिनिधि कोटे से अच्छा भवन बनाया गया है। संसाधनों का विकास ही सुरक्षित भविष्य की नींव है। घड़सीसर सरपंच मनोज कुमार तथा कंवलासर में गौरीशंकर ने जोहड़ व्यवस्थाओं की जानकारी दी।इस दौरान अपूर्वा पाठक, नायब तहसीलदार प्रहलाद पारीक, विकास अधिकारी महेंद्र सोलंकी सहित अन्य उपस्थित रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता में की शिरकत, कहा – स्थानीय खेलों को सहेजें
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कंवलासर ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शिरकत करते हुए कहा कि हम स्थानीय खेलों को सहेजें और भावी पीढ़ी को एक समृद्ध विरासत दें। हम अपनी दिनचर्या में खेलों को शामिल करें और खेलकूद के विकास पर ध्यान दें। ग्राम पंचायत में विशेष प्रयासों से खेल मैदान को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में बनाया गया है। यह संसाधनों का विकास युवा पीढ़ी के उन्नत भविष्य के लिए बहुत बड़ा कदम है। युवा पीढ़ी इन संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए अपने भविष्य निर्माण पर फोकस करें।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अपूर्वा पाठक ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिनंदन है। चूरू जिला खेलकूद की दृष्टि से सिरमौर स्थान रखता है। यहां की महिलाएं भी खेलकूद में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि बालिका बालिकाएं खेलकूद पर फोकस करें तथा संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ अपने सपनों को ऊंची उड़ान दें।
कंवलासर सरपंच विमला देवी ने अतिथियों का स्वागत किया और खेलकूद प्रतियोगिता, ग्राम पंचायत के कार्यों व व्यवस्थाओं सहित गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान बीडीओ महेंद्र सोलंकी, नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक, सीबीईओ अशोक पारीक, गौरीशंकर, घड़सीसर सरपंच मनोज कुमार, जेईएन महेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थितरहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *