बारात में जा रही कार पलटने से 4 की मौत, दो की हालत गंभीर

बारात में जा रही कार पलटने से 4 की मौत, दो की हालत गंभीर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • अचानक सांड सामने आने से गाड़ी चार बार पलटी

बीकानेर , 19 जनवरी। बीकानेर के लूणकरणसर में कार के आगे सांड आने से अनियंत्रित होकर चार बार पलटी खा गई। हादसे में 2 चचेरे भाइयों समेत 4 लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।कार सवार लोग चूरू के भोजासर छोटा गांव से बारात में लूणकरणसर के पेमासर गांव जा रहे थे। इस दौरान हंसेरा गांव के पास ये हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई और टाइगर फोर्स के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने भगवान दास (28) पुत्र नौरंगदास, विनोद (22) पुत्र हजारी भारती, सुनील (18) पुत्र जयनारायण भारती और कालू भारती (35) को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कालू भारती इन दिनों रावतसर में रहता था, लेकिन शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बारात आगे निकली, कार पीछे रह गई
दरअसल, बारात तो आगे निकल गई, लेकिन ये कार पीछे रह गई थी। ऐसे में शादी में शामिल हाेने वाले अधिकांश लोग पेमासर पहुंच गए थे। वहां पहुंचते ही पता चला कि पीछे कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर शादी छोड़कर कुछ लोग वापस लूणकणसर आए।

pop ronak

मृतकों में दो चचेरे भाई
हादसे में जिन चार युवकों की मौत हुई है, उनमें विनोद पुत्र हजारी और सुनील पुत्र जयनारायण भारती चचेरे भाई थे। इनके साथ भगवान भारती था, जो पड़ोसी था। दोस्ती होने का कारण वो भी इनके साथ गया था। विनोद ओर सुनील पढ़ाई कर रहे थे, जबकि भगवान ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर अपना घर चला रहा था। वहीं चौथा मृतक कालू विनोद और सुनील की रिश्तेदारी में था।

बारात में सिर्फ 25 लोग ही गए थे
गांव में खेती का काम करने वाले हेमराज भारती के लड़के सतपाल की शादी थी। विवाह के लिए तीन-चार कारें ही गई थी, जिसमें पच्चीस लोग शामिल हुए। ये लोग करीब साढ़े पांच बजे भोजासर छोटा गांव से रवाना हुए थे। दुल्हा सतपाल और अन्य लोग तो पेमासर गांव में पहुंच गए थे, लेकिन पीछे से एक कार का एक्सीडेंट हो गया।हादसे गाड़ी में सवार आठ में से चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। दुर्घटना में कार सवार कालू भारती, सतपाल गोस्वामी, राजेन्द्र भारती व संजय भारती घायल हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *