देवउठनी एकादशी को होगा माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह, शिव-पार्वती नाम से हुआ सावा सर्जन

देवउठनी एकादशी को होगा माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह, शिव-पार्वती नाम से हुआ सावा सर्जन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 23 अक्टूबर । माली सैनी समाज का सामूहिक वैवाहिक समारोह आगामी 1 नवम्बर 2025, देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। माली सैनी विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि बुधवार को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में सावा सर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परंपरागत रीति-रिवाज से 17 जोड़ों का सावा सर्जन

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पं. सुनील महाराज एवं पं. उत्तम महाराज के सान्निध्य में हवन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शिव-पार्वती नाम से सावा सर्जन (विवाह की औपचारिक शुरुआत) किया गया। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि सावा सर्जन के साथ ही सामूहिक विवाह समारोह के सभी मांगलिक आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें कुल 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

सामूहिक एकता और सहयोग का अनुपम प्रतीक

इस सामूहिक विवाह समारोह को समाज की एकता, संस्कार और परंपरा का अनुपम प्रतीक मानते हुए इसे ‘शिव पार्वती पाणिग्रहण संस्कार’ नाम दिया गया है। समिति ने बताया कि इस आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों का अनुभव, युवा बंधुओं की सक्रिय सहभागिता और भामाशाहों का सहयोग एक अतुलनीय उदाहरण बन रहा है। इस दौरान बद्रीप्रसाद गहलोत, झंवरलाल गहलोत, अशोक कच्छावा, ओमप्रकाश पंवार, जगदीश सोलंकी, गौरीशंकर गहलोत, दीपक गहलोत, नन्दकिशोर गहलोत, सांगीलाल गहलोत, बजरंग सांखला, जयराम गहलोत, प्रभुलाल गहलोत, सत्यनारायण कच्छावा, तुलसीराम पंवार और समस्त मोहल्ला इकाइयों के अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारी, संरक्षण मंडल व संयोजक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *