इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के मनोज सिंह को डीप लर्निंग और AI के क्षेत्र में मिली पीएचडी की उपाधि

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के मनोज सिंह को डीप लर्निंग और AI के क्षेत्र में मिली पीएचडी की उपाधि
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 21 अगस्त । इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ECB) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के शोधार्थी मनोज सिंह को टेक्स्टुअल सेंटिमेंट एनालिसिस (Textual Sentiment Analysis) के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डीप लर्निंग पर आधारित नवीन दृष्टिकोण विकसित

pop ronak

मनोज सिंह ने “डेवलपमेंट ऑफ ए नोवेल टेक्स्चुअल सेंटिमेंट एनालिसिस अप्रोच यूजिंग डीप लर्निंग” विषय पर अपना शोध पूरा किया। उनका यह शोध कार्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) और प्राकृतिक भाषा संसाधन (Natural Language Processing – NLP) के क्षेत्र से संबंधित है।

शोध के तहत टेक्स्ट (लिखित सामग्री) के माध्यम से व्यक्त भावनाओं और विचारों के सटीक विश्लेषण के लिए डीप लर्निंग पर आधारित एक नवीन मॉडल विकसित किया गया है। यह तकनीक डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध विशाल टेक्स्ट डेटा के सटीक विश्लेषण में अत्यंत उपयोगी साबित हो सकती है।

गाइड्स और विवि प्रशासन ने दी बधाई

मनोज सिंह का यह शोध कार्य डॉ. सुभाष पंवार के निर्देशन एवं डॉ. राहुल अग्रवाल के सह-निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) के कुलपति डॉ. अखिल रंजन गर्ग, कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव जैन, विभाग के प्राध्यापकों एवं शुभचिंतकों ने मनोज सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।