रालोपा प्रत्याशी को अनेक समाजों ने दिया समर्थन,दे रहे दोनों दलों को टक्कर

रालोपा प्रत्याशी को अनेक समाजों ने दिया समर्थन,दे रहे दोनों दलों को टक्कर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 15 नवम्बर । मतदान को अब महज नौ दिन शेष रहे है। चुनाव को जीतने के लिये हर एक प्रत्याशी जोर अजमाईश कर रहा है। बीकानेर पूर्व में रालोपा से प्रत्याशी एड मनोज विश्नोई को अनेक समाजों का समर्थन मिलने से मनोज विश्नोई दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को टक्कर देते नजर आ रहे है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बुधवार को विश्नोई को राजपूत समाज,नायक समाज,अल्पसं ख्यक समाज,कुम्हार समाज सहित अनेक समाजों के लोगों ने समर्थन देते हुए विश्नोई को जीताने का संकल्प लिया। इस दौरान रिडमलसर,धोबीतलाई,मंजू कॉलोनी,नायकों के मोहल्ले, घडसीसर, शिवबाड़ी, फड़बाजार में जनसंपर्क के दौरान अनेक लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में महेन्द्र सिंह,जीवराज सिंह,विक्रम सिंह,विनय,आसू,सुमित शर्मा,मंगल सिंह,जितेन्द्र सिंह,योगेश माली,जितेन्द्र माली,राम राजपुरोहित,संतोष नायक,गौरव चौधरी,महेन्द्र चौधरी,सोफिन अली,इदारीश,सदीक मोहम्मद,बलराज,कालू नायक,पुनीत सुरी,श्रीनारायण,यशपाल,गोविन्द धोबी,पूर्व पार्षद राकेश काला,जितेन्द्र सिंह,मानवेन्द्र सिंह,सलीम खांन,आरिफ,महेश पंजाबी,नितिन मोदी,शंकर कुम्हार,दीपक चारण,राजेश चौधरी,महेश चौधरी,सुरेन्द्र चौधरी,कैलाश छींपा आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर एडवोकेट मनोज विश्नोई ने सभी को विश्वास दिलाया कि आप की ओर से जो भरोसा मुझ पर जताया जा रहा है,वे उस पर खरा उतरेंगे। विश्नोई ने कहा कि वे जनसंघर्ष के लिये हमेशा तैयार थे। आगे भी किसी भी काम में पीछे नहीं हटेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *