जवाहर कला केंद्र, जयपुर में ‘मरुधरा के मोती’ संगीतमय संध्या संपन्न

जवाहर कला केंद्र, जयपुर में 'मरुधरा के मोती' संगीतमय संध्या संपन्न
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जयपुर व बीकानेर के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

बीकानेर/जयपुर 17 सितम्बर । पुष्पवीर संगीत संस्थान के तत्वावधान में जयपुर के प्रसिद्ध जवाहर कला केंद्र के कला परिसर में भव्य संगीतमय संध्या “मरुधरा के मोती” का आयोजन अपार सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष सांस्कृतिक आयोजन में जयपुर और बीकानेर के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तृप्ति भगत को ‘पुष्पवीर सम्मान 2026’; सुरमई सुरों से सजा मंच
विशिष्ट सम्मान: संगीतमय संध्या के दौरान जयपुर की प्रसिद्ध गायिका तृप्ति भगत को उनके उत्कृष्ट गायन और संगीत साधना के लिए प्रतिष्ठित ‘पुष्पवीर सम्मान 2026’ से अलंकृत किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कलाकारों की प्रस्तुतियां: संगीत संस्थान के सचिव राजीव मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष राज खजांची, राजीव मित्तल, पूनम मोदी, जवाहर जोशी, सुरेश मदान, डॉ. हिमांशु दाधीच, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, कुमार महेश, राजेंद्र पड़िहार, विशाल आचार्य एवं नीरज स्वामी ने अपने बेहतरीन सुरों और गीतों की प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
आयोजन में बीकानेर व जयपुर की अनेक गणमान्य हस्तियों ने अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश भाटिया, धर्मेंद्र सिंह बीका तथा मशहूर शायर कासिम बीकानेरी सहित कला एवं संगीत जगत की अनेक प्रमुख शख्सियतें मौजूद रहीं। उपस्थित अतिथियों ने पुष्पवीर संगीत संस्थान की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

adv change on 24 oct 2026