उदयरामसर के भगवान कुंथुनाथ मंदिर में सामूहिक स्नात्र महोत्सव रविवार को

उदयरामसर के भगवान कुंथुनाथ मंदिर में सामूहिक स्नात्र महोत्सव रविवार को
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 6 अप्रेल। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बच्चे रविवारीय जिनालय दर्शन, वंदन व पूजन कार्यक्रम के तहत रविवार को सुबह सवा सात बजे उदयरामसर के भगवान कुंथुनाथ मंदिर में भक्ति संगीत के साथ शांति स्नात्र पूजा करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि सामूहिक स्नात्र पूजा महोत्सव में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों का जन्म कल्याणक भक्ति भाव से मनाया जाएगा। ज्ञान वाटिका की श्रीमती सुनीता नाहटा, रविवारीय जिनालय पूजा अभियान के संयोजक पवन खजांची व ज्ञानजी सेठिया के नेतृत्व में बच्चे शांति कलश का पूजन करेंगे। बच्चों के लिए वाहन सुविधा सुबह रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे के पास रहेगी।

pop ronak
BC opening

भीनासर गौ शाला में बच्चों का भ्रमण

बच्चों को रविवार को भीनासर की मुरली मनोहर गौशाला में भ्रमण करवाया जाएगा। गौशाला में बच्चों के विभिन्न तरह के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक विमल कोचर उर्फ मुक्का भाईजी ने बताया कि रविवार को चतुर्दशी के कारण जिनालय चलें कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। उन्होंने बताया कि कोचरों के चौक व गंगाशहर के इंदिरा चौक से बच्चों को दोपहर पौने चार बजे गौशाला ले जाया जाएगा । गौशाला में बच्चे गौ व पक्षी सेवा के साथ विभिन्न तरह के खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

दादा गुरुदेव श्री जिन कुशल सूरी की पूजा 8 को

नाल दादाबाड़ी में स्थित भगवान पद्म प्रभु और दादा गुरुदेव जिन कुशल सूरीश्वरजी की अमावस्या 8 अप्रेल को भक्ति संगीत के साथ पूजा की जाएगी। श्री जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ व मंत्री मनीष नाहटा ने बताया कि नाल दादाबाड़ी जाने के लिए दोपहर सवा बारह बजे कोचरों की दादाबाड़ी के वाहन रवाना होंगे। उन्होंने जिनेश्वर युवक परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को सपरिवार पूजा में शामिल होने की अपील की है। पूजा के बाद शाम साढ़े चार बजे से सूर्यास्त तक प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *