बीकानेर के श्रीराम मार्केट में भीषण आग: दो तल्लों में फैली लपटें, करोड़ों का स्टॉक खाक होने की आशंका

बीकानेर के श्रीराम मार्केट में भीषण आग: दो तल्लों में फैली लपटें, करोड़ों का स्टॉक खाक होने की आशंका
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • कोटगेट क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार में सायं 5:30 बजे मची अफरा-तफरी; दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची
  • संकरी गलियों के कारण राहत कार्य में भारी मशक्कत; सौरभ नाहटा की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

बीकानेर, 28 मई। शहर के सबसे व्यस्त और कपड़ा बाजार कोटगेट क्षेत्र स्थित ‘श्रीराम कटला’ (श्रीराम मार्केट) में गुरुवार सायं एक भयानक अग्निकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मार्केट के दो तल्लों (मंजिलों) में स्थित दुकानों में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय बाजार में भारी संख्या में व्यापारी और ग्राहक मौजूद थे, जिससे कटले के भीतर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, दोनों मंजिलें चपेट में

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

प्रत्यक्षदर्शियों और व्यापारिक सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत व्यवसायी सौरभ नाहटा की ‘किसनलाल प्रेमचंद’ नामक कपड़ा दुकान से हुई। बताया जा रहा है कि दुकान में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी भड़की, जिसने वहां मौजूद सूती और फैंसी कपड़ों को तुरंत पकड़ लिया। सौरभ नाहटा की दुकानें पहले तल्ले और दूसरे तल्ले (दोनों )पर स्थित हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों ही मंजिलों पर स्थित उनकी दुकानें पूरी तरह लपटों से घिर गईं और आस-पास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

संकरी गलियों ने बढ़ाई दमकलकर्मियों की चुनौती

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस थानाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और कानून व्यवस्था संभालते हुए मार्केट को खाली करवाया। वहीं, दमकल विभाग की गाड़ियां भी तुरंत रवाना की गईं। खबर लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग की लगभग 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं और दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।

कोटगेट क्षेत्र में श्रीराम मार्केट की संकरी गलियां और ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के जाल के कारण दमकल वाहनों को घटना स्थल के ठीक नजदीक पहुंचने और राहत कार्य संचालित करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोर्चा संभाला और पानी की बौछारें कर आग को आगे बढ़ने से रोकने की जद्दोजहद जारी रखी।

करोड़ों के कपड़ा स्टॉक के चलते टला बड़ा हादसा
श्रीराम कटला बीकानेर के सबसे थोक और रिटेल कपड़ा व्यापार का मुख्य केंद्र माना जाता है। पूरे मार्केट के गोदामों और दुकानों में हर समय करोड़ों रुपये का कपड़ा स्टॉक रहता है। गनीमत यह रही कि आग लगने के तुरंत बाद भीतर मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन कपड़े के भारी स्टॉक के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने की है।

sjps