सम्पूर्ण राजस्थान के ज़िला अध्यक्षों की मीटिंग प्रदेश कांग्रेस कमेटी वॉररूम में हुयी

सम्पूर्ण राजस्थान के ज़िला अध्यक्षों की मीटिंग प्रदेश कांग्रेस कमेटी वॉररूम में हुयी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर \ बीकानेर, 29अगस्त। राजस्थान प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के तत्वाधान में तथा प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण राजस्थान के ज़िला अध्यक्षों की मीटिंग प्रदेश कांग्रेस कमेटी वॉररूम,हॉस्पिटल रोड, जयपुर में पर प्रातः 10:00बजे से आयोजित हुई,जिसमें बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी मौजूद रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने जिलाध्यक्षों के अब तक के कार्यकाल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुपालना सहित जिलाध्यक्ष द्वारा की गई अन्य संपूर्ण गतिविधियों की रिपोर्ट लेकर आने तथा जिले की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियो की विस्तृत रिपोर्ट लाने का निर्देश दिया था, जिसकी अनुपालना में जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग द्वारा बीकानेर देहात की रिपोर्ट पेश की।उनके द्वारा पेश रिपोर्ट की प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने सराहना की।

pop ronak

साथ ही यह निर्देश दिए गए हैं कि संगठन की मजबूती प्रदान करने एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक ब्लॉक व मण्डलवार मीटिंगों का आयोजन किया जाए।साथ ही ब्लॉक और मण्डल कार्यकारिणी में जो निष्क्रिय पदाधिकारी है उनको हटाया जाए और उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाए।विशेष सक्रिय पदाधिकारियों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *