टेक्नोफ्यूजन वार्षिकोत्सव से SJPS का संदेश

श्री जैन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीये वार्षिकोत्सव का समापन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

श्री जैन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीये वार्षिकोत्सव का समापन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 23 दिसंबर। श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर परिसर में 21वीं सदी की उपलब्धियों को दर्शाने वाले वार्षिकोत्सव टेक्नोफ्यूजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बीकानेर IAS तेजस्वीनी गौतम, विशिष्ट अतिथि रोहित डागा, अतिथि अशोक सिपानी, कार्यक्रम अध्यक्ष जयचंद लाल डागा, शालाध्यक्ष विजयकुमार कोचर, सचिव सी.ए. माणक कोचर, CEO श्रीमती सीमा जैन, प्रधानाचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी एवं अन्य प्रबंधक समिति सदस्यों ने माँ सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्ज्वलन करके किया। सम्मानीय अतिथियों का सत्कार शालाध्यक्ष, सचिव, सीईओ , प्रधानाचार्या एवं अन्य समिति सदस्यों ने शॉल, मार्ल्यापण, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

SJPS ऑक्रेस्ट्रा बैंड की धुन व नृत्य के तालमेल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। त्रिदेव स्तुती करने के बाद विद्यार्थियों ने ‘इतिहास का आईना’ के जरिए स्वर्णिम भारत से परिचत कराया। वर्तमान में विद्यार्थियों के बढ़ते संघर्ष को कव्वाली के माध्यम से प्रस्तुत किया वहीं परिवार सर्वोपरि से रिश्तों में महत्व पर प्रकाश डाला। कैसे हमने ‘डोर से रिमोट तक का सफर’ तय किया को मंच पर बड़े हुनरमंद तरीके से दर्शाया गया।

समय बड़ा बलवान है और इसके साथ ही AI 21वीं सदी का कौशल में SJPS विद्यार्थियों द्वारा बनाए प्रोजेक्ट को मंच द्वारा प्रस्तुत किया गया। ‘स्वाभिमानी महाराणा प्रताप’ व ‘महादानी भामाशाह’ की महिमा का बखान कर राष्ट्रहित चेतना का संचार किया। ‘कथा परमार्थ और गीता ज्ञान’ से प्रतिभावान विद्यार्थियों ने महाभारत के प्रमुख अंशो को अभिनित किया। वही वर्तमान में घट रहे प्राकृतिक संसाधनों जल और पृथ्वी को बचाने का आह्वान किया साथ ही पंजाबी तड़का प्रस्तुति में सभी आगंतुको को झुमने पर मजबूर कर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों एव शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विषय में शत-प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थी एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व 5000 नकद राशि से सम्मानित किया गया। राय बहादुर सिंह कोचर अवार्ड के रूप में प्रत्येक को 11000 तीन मुख्य पुरस्कार दिए गए जिसमें बाल कौतुक पुरस्कार के रूप में कक्षा पांचवी की काव्या डागा, राइजिंग स्टार के रूप में कक्षा आठवी के वैभव आरी को तथा तीसरा ऐथ्लीट् ऑफ द ईयर अवार्ड कक्षा ग्यारहवीं की सुहानी बांठिया को दिया गया। अन्य विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियाँ हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अतिथि अशोक सिपानी ने टेक्नोलॉजी का प्रयोग सोच समझ कर करने को कहा। विशिष्ट अतिथि रोहित डागा की धर्मपत्नी ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीने व मोबाईल से दूरी बनाने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अध्यक्ष जयचंद लाल डागा ने विद्यार्थियों को पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण न कर अपनी सभ्यता व संस्कृति का अपनाते हुए तकनीकी विज्ञान का प्रयोग करने की सीख दी।

शालाध्यक्ष विजय कोचर ने पधारे हुए अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी कभी भी मानव जीवन पर हावी नहीं होनी चाहिए, हमें इनका सोच-समझ कर प्रयोग करना होगा नहीं तो मानव द्वारा निर्मित मशीने उन्हीं को अपना ग्रास बना बैठेगी। CEO श्रीमती सीमा जैन ने विद्याथियों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जिससे उनमें आत्मविश्वास का संचार हो सके। शाला प्रधानाचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी ने विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की शैक्षिक व सह-शैक्षिक उपलब्धियों से अवगत कराते हुए बताया कि शिक्षा में नवाचार से श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर संभाग का उत्कृष्ट संस्थान बना है।

कार्यक्रम का संचालन SJPS विद्यार्थियों ने अपनी संस्कृति की विशिष्ट पहचान को दर्शाने एवं टेक्नोफ्यूजन को चरितार्थ करने वाले शीर्षक के साथ कुशल रूप में किया। सचिव श्रीमान सी.ए. माणक कोचर ने सभी अभिभावको एवं अतिथियों को कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अपने कीमती समय निकाल कर बच्चों का उत्साहवर्धन करने हेतु दिल से आभार व्यक्त किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *