सुकून’ संगीत कार्यक्रम में मदन मोहन को संगीतमय श्रद्धांजलि और पेड़ लगाओ संकल्प

खूमराज पंवार परिवार ने गंगा-जानकी की स्मृति में प्याऊ बनाकर समाज को सौंपी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 13 जुलाई । सद्भावना संगीत कला केंद्र समिति द्वारा दिवंगत संगीतकार मदन मोहन की पुण्यतिथि पर ‘सुकून’ संगीत कार्यक्रम का आयोजन कल, 14 जुलाई 2025 को शाम 6 बजे राजकीय टाउन हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक विवेकानंद आर्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। संस्था के अमानत अली कोहरी के अनुसार, इस कार्यक्रम में स्व. मदन मोहन के संगीत से सजे फ़िल्मी गाने और गजलें प्रस्तुत की जाएंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कलाकार और ‘पेड़ लगाओ संकल्प’
इस ‘सुकून’ संगीत कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायक विवेकानंद आर्य, जावेद मिर्ज़ा, अनीश खैरादी, धनराज बारासा, कमल श्री माली, जावेद मांगलिया, रवि चौहान, कुमार बी. एम. हर्ष, डॉक्टर भूपेंद्र तिवारी, डॉक्टर के. आर. मीणा, सिराजुद्दीन खोकर, और गोपिका सोनी अपनी मधुर गीतों की प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा, संस्था अध्यक्ष इकरामुद्दीन कोहरी, एम. रफीक कादरी, अहमद हारून और राम किशोर यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

pop ronak

इस अवसर पर ‘पेड़ लगाओ संकल्प’ भी लिया जाएगा, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संगीत प्रेमियों, वरिष्ठ जनों, संगीत कला के पारखी और गुणी श्रोताओं से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं को अतिथि मानते हुए संगीतकार मदन मोहन को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शाम 6 बजे राजकीय टाउन हॉल पहुँचें।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *