आरपीवीटी में 25% से ज़्यादा कैंडिडेट्स अनुपस्थित: नीट रिजल्ट का दिखा असर

आरपीवीटी में 25% से ज़्यादा कैंडिडेट्स अनुपस्थित: नीट रिजल्ट का दिखा असर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 4 अगस्त। वेटरनरी यूनिवर्सिटी, बीकानेर द्वारा रविवार को आयोजित राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट (RPVT) 2025 में 25% से भी ज़्यादा कैंडिडेट्स परीक्षा देने नहीं पहुंचे। कुल 13,101 पंजीकृत कैंडिडेट्स में से केवल 9,670 ने ही यह परीक्षा दी, जिसका मतलब है कि लगभग साढ़े 3 हज़ार कैंडिडेट्स ने वेटरनरी कॉलेज में प्रवेश के लिए हुए इस प्री-एग्जाम को छोड़ दिया।
माना जा रहा है कि यह अनुपस्थिति मुख्य रूप से नीट (NEET) परीक्षा के परिणाम घोषित होने के कारण हुई है। जिन छात्रों ने नीट में अच्छा प्रदर्शन किया है या जिनके मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की उम्मीद है, उन्होंने आरपीवीटी की परीक्षा में रुचि नहीं दिखाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परीक्षा का आयोजन और उपस्थिति
वेटरनरी यूनिवर्सिटी ने बीकानेर, जयपुर, उदयपुर और जोधपुर शहरों में फैले 32 केंद्रों पर पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आरपीवीटी-2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस बार परीक्षा में 73.82% अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 26.18% यानी 3,431 कैंडिडेट्स अनुपस्थित रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अनुपस्थिति का मुख्य कारण
आरपीवीटी समन्वयक प्रो. उर्मिला पानू ने बताया कि छात्रों की कम उपस्थिति का मुख्य कारण नीट का रिजल्ट घोषित होना है। जिन कैंडिडेट्स ने नीट और आरपीपीवीटी दोनों के लिए आवेदन किया था, उनमें से बड़ी संख्या में छात्रों को या तो मेडिकल कॉलेज मिल चुका है, या काउंसलिंग के माध्यम से मिलने की उम्मीद है। यदि विश्वविद्यालय ने समय रहते आरपीवीटी की परीक्षा आयोजित की होती, तो इतनी बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित नहीं रहते।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *