विद्युत वितरण निगमों की अध्यक्ष सुश्री आरती डोगरा ने ली बैठक

विद्युत वितरण निगमों की अध्यक्ष सुश्री आरती डोगरा ने ली बैठक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • प्रत्येक जीएसएस का हो निरीक्षण, बकाया वसूली की बने प्रभावी योजना, सर्वाधिक लोसेस वाले सब डिविजन पर हो विशेष फोकस

बीकानेर, 3 मार्च। प्रदेश के विद्युत वितरण निगमों की अध्यक्ष सुश्री आरती डोगरा ने सोमवार को जोधपुर डिस्कॉम के बीकानेर संभाग के अधीन समस्त विद्युत सर्किल्स के अधिशाषी अभियंता स्तर के अधिकारियों की बैठक बीकानेर जोनल अभियंता कार्यालय में ली। इस दौरान सुश्री डोगरा ने निर्देश दिए कि संभाग के अधिशाषी अभियंता अपने अधीन समस्त जीएसएस का निरीक्षण करें। आगामी ग्रीष्मकाल के मद्देनजर पूर्ण मुस्तैदी से कार्य किया जाए, जिससे आम उपभोक्ताओ को बिजली आपूर्ति में परेशानी नहीं हो। उन्होंने बकाया की वसूली के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के साथ सर्वाधिक लोसेस वाले सब डिविजन क्षेत्रों के लिए विशेष अभियान चलाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वितरण निगमों की अध्यक्ष ने कहा कि जीएसएस पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। उन्होंने सभी सर्किल्स के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए कि प्रत्येक जीएसएस का निरीक्षण करवाया जाए। अगले माह अजमेर और जयपुर डिस्कॉम के अभियंताओं द्वारा जोधपुर डिस्कॉम के जीएसएस की व्यवस्थाओं का क्रॉस वेरिफिकेशन करवाया जाएगा। इस दौरान यदि किसी प्रकार की अव्यवस्थाएं मिली तो, संबधित अधिशाषी अभियंता की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सुश्री डोगरा ने विद्युत छीजत की स्थिति की समीक्षा की और इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि विद्युत मीटर रीडिंग की क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाए। यदि कहीं अवैध ट्रांसफार्मर पाया जाता है, तो ऐसे मामलों में ट्रांसफार्मर हटाने के साथ ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध एफआईआर करवाई जाए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डिस्कॉम्स अध्यक्ष ने आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर फीडर सुधार से जुड़े कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। निचले स्तर तक की मशीनरी को एक्टिव करने के साथ नियमित रूप से फील्ड विजिट के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जोनल अभियंता द्वारा अधीक्षण, अधिशाषी और सहायक अभियंता से लेकर फीडर इंचार्ज के साथ नियमित फीडबैक लिया जाए। सुश्री डोगरा नेे कहा कि अधिशाषी अभियंता पीएम कुसुम प्लांट्स का भी नियमित निरीक्षण करें तथा फीडर पर होने वाली ट्रिपिंग की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। उन्होंने संभाग के सभी जिलों में स्वीकृत 33 kv जीएसएस निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने आरडीएसएस योजना के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि नए विद्युत कनेक्शन के आवेदन बेवजह लंबित नहीं रहें। खराब मीटर बदलने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति से जुड़े किसी कार्य में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। बैठक में निदेशक (तकनीकी) वी.के. छंगाणी, निदेशक (वित्त) ओ. पी. सीरवी, जोनल अभियंता श्री के. के. कस्वां सहित संभाग के चारों जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।

जीएसएस का किया निरीक्षण
डिस्कॉम्स चेयरमेन ने इससे पहले बिग्गा और जोधासर में जीएसएस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *